{"_id":"6735c77866c31ff85806560c","slug":"video-uproar-over-non-disclosure-of-theft-in-sadar-shiv-chowk-temple-in-meerut","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मेरठ के सदर शिव चौक मंदिर में हुई आठ लाख की चोरी का खुलासा न होने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मेरठ के सदर शिव चौक मंदिर में हुई आठ लाख की चोरी का खुलासा न होने पर हंगामा
डिंपल सिरोही
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:18 PM IST
Link Copied
मेरठ शहर के पॉश इलाके सदर बाजार में पुलिस चौकी से सटे शिव चौक स्थित निर्माणाधीन मंदिर में शनिवार रात दान पात्र काटकर की गई 8 लाख की चोरी का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। मंदिर समिति के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था। खुलासा न होने पर बृहस्पतिवार को उन्होंने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है।
सदर बाजार में शिव चौक पर डेढ़ साल से मंदिर का नवीनीकरण कार्य चल रहा है। शनिवार रात बदमाश मंदिर में रखा दान पात्र काटकर करीब आठ लाख की नकदी चोरी कर ले गए थे। कुछ रकम बदमाश छोड़ भी गए थे। पुलिस चौकी से सटे मंदिर में चोरी की वारदात से मंदिर समिति के पदाधिकारियों और व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया था। उन्होंने हंगामा करते हुए पुलिस को खुलासे के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था। खुलासा न होने पर मंदिर के बाहर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए कई टीम लगाई थी। मंदिर समिति के पदाधिकारियों का दावा है कि निर्माण कार्य के लिए श्रद्धालु दान पात्र में काफी रुपये डालते थे। स्थानीय व्यापारियों ने भी निर्माण में सहयोग के मकसद से बड़ी धनराशि दान में दी थी। मंदिर समिति के अध्यक्ष रवि माहेश्वरी और संयोजक राजीव बंसल के मुताबिक इतने मजबूत दानपात्र को काटना आसान नहीं है। यह एक व्यक्ति का काम नहीं है। पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। मंदिर के निर्माण में जुटे मजदूरों पर भी शक जाहिर किया जा रहा है। पुलिस की जांच में कुछ भी नतीजा न निकलने पर हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ दिया गया था। पुलिस को दिए अल्टीमेटम की अवधि पूरी होने पर बृहस्पतिवार सुबह मंदिर समिति के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।