{"_id":"68888a348e5428810b09b85b","slug":"video-toxic-chemical-water-flowing-in-budhi-ganga-river-threatens-aquatic-life-and-crops-in-hastinapur-2025-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: बूढ़ी गंगा में बह रहा ज़हर! केमिकल युक्त पानी से जलीय जीवों पर संकट, किसानों की फसलें बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बूढ़ी गंगा में बह रहा ज़हर! केमिकल युक्त पानी से जलीय जीवों पर संकट, किसानों की फसलें बर्बाद
डिंपल सिरोही
Updated Tue, 29 Jul 2025 02:15 PM IST
Link Copied
एक समय जीवनदायिनी रही बूढ़ी गंगा नदी आज रासायनिक कचरे की धार बनती जा रही है। मेरठ से सटे हस्तिनापुर वन अभ्यारण क्षेत्र से होकर गुजरने वाली इस नदी में पिछले कई दिनों से लगातार केमिकल युक्त पानी का प्रवाह हो रहा है। इससे न सिर्फ नदी का जैविक संतुलन बिगड़ रहा है, बल्कि नदी किनारे बसे किसानों की फसलें भी पूरी तरह बर्बाद हो रही हैं।
खादर क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने बताया कि उन्होंने नदी से सिंचाई के लिए जो पानी लिया, उससे गन्ने की फसल झुलस गई। यहां तक कि जहां भी इस पानी को निकाला गया, मिट्टी की उपजाऊ शक्ति खत्म हो गई।
जलीय जीवों के लिए भी यह रासायनिक पानी जानलेवा बन गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि नदी में मछलियों की संख्या कम हो गई है और मृत जलचर तटों पर बहकर आ रहे हैं।
यह धारा जनपद मुजफ्फरनगर से मेरठ तक बहती है और अब गांवों के घरों में नलों के जरिए भी पीला पानी आने लगा है, जिससे गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों द्वारा बार-बार शिकायत करने के बावजूद, अभी तक न प्रशासन और न ही वन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई की गई है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुजफ्फरनगर की टीम ने पानी के सैंपल लेकर जांच शुरू की है, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह केमिकल युक्त पानी किस स्रोत से आ रहा है।
वन विभाग भी मामले में चुप्पी साधे बैठा है, जिससे लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपना सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।