Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
There was a dispute between the owner and the tenant regarding construction in the house, there was a lot of uproar
{"_id":"68bc505ce8beba54090c0a25","slug":"video-there-was-a-dispute-between-the-owner-and-the-tenant-regarding-construction-in-the-house-there-was-a-lot-of-uproar-2025-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: मकान में निर्माण को लेकर मालिक और किरायेदार में हुआ विवाद, जमकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मकान में निर्माण को लेकर मालिक और किरायेदार में हुआ विवाद, जमकर हुआ हंगामा
मेरठ। मवाना के मौहल्ला मुन्नालाल में कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बावजूद किरायेदार ने मकान का निर्माण कराने पर मकान मालिक का विरोध जताया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस बीच जोरदार हंगामा हुआ। मौहल्ला मुन्नालाल के रहने वाले ताराचंद ने पुलिस को बताया कि उसने अपना एक मकान कविता पत्नि राजेंद्र को किराए पर दे रखा था, मकान को खाली न करने पर उसका कविता से न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। न्यायालय द्वारा उक्त मकान में यथास्थिति बनाए रखने के आदेश पारित किए हुए हैं लेकिन इसके बावजूद भी कविता द्वारा मकान में निर्माण कराया जा रहा था, जबकि कविता का कहना है कि मकान मेरे ससुर का है उन्होंने मुझे रहने के लिए दिया था, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया और दोनों पक्षों से मकान के कागज लेकर थाने पर बुलाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।