{"_id":"698751138e586144330d3809","slug":"video-the-narendra-sharma-memorial-cricket-tournament-will-begin-on-march-6th-with-16-teams-participating-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: नरेंद्र शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 6 मार्च से, 16 टीम करेंगी प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: नरेंद्र शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 6 मार्च से, 16 टीम करेंगी प्रतिभाग
मेरठ। नरेंद्र शर्मा मेमोरियल मिक्स कॉरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 6 मार्च से आईआईएमटी गंगानगर क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर किया जाएगा। टूर्नामेंट में 16 टीम प्रतिभाग करेंगी। इसमें विजेता टीम को 1.51 लाख रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी आयोजक राजीव शर्मा, सतीश शर्मा, सीएस चौहान और रितिक शर्मा ने शुक्रवार को बेगमब्रिज रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी। आयोजकों ने बताया कि नरेन्द्र शर्मा को खेलों के प्रति विशेष लगाव था। उनके सम्मान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह एक ओपन टूनार्मेंट होगा। इसमें शहर के कई बड़े खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर सकेंगे। आयु सीमा 24 वर्ष से अधिक रखी गई है। टूर्नामेंट में कुल 16 टीम भाग लेंगी। सभी टीम रंगीन पोशाक में मैच खेलेंगी। प्रयास रहेगा कि सेमीफाइनल और फाइनल मैच डे-नाइट होगा। क्रिएशन स्पोर्ट्स के सीएस चौहान ने बताया कि उपविजेता को 71 हजार रुपये व सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 21-21 हजार रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलवा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज आदि खिलाड़ियों को भी विशेष उपहार देकर दिया जाएगा। टूर्नामेंट के आयोजन में हरमिलाप स्पोर्ट्स, स्टीयर्स एग्रो लिमिटेड, फिजा हेल्थकेयर इंडिया, क्लाइड ग्लोबल दुबई, सीएस चौहान स्पोर्ट्स, रेड रॉक स्पोर्ट्स भी योगदान देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।