Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
The markets are buzzing with activity for Valentine's Week, declarations of love were made on Rose Day, and colorful roses were a popular choice.
{"_id":"69877fe765c8437d9f0666fd","slug":"video-the-markets-are-buzzing-with-activity-for-valentines-week-declarations-of-love-were-made-on-rose-day-and-colorful-roses-were-a-popular-choice-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: वैलेंटाइन वीक को लेकर सज़ा मार्केट, रोज़ डे पर हुआ प्यार का इज़हार, रंग-बिरंगे गुलाब बने पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: वैलेंटाइन वीक को लेकर सज़ा मार्केट, रोज़ डे पर हुआ प्यार का इज़हार, रंग-बिरंगे गुलाब बने पसंद
मेरठ। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत के साथ ही शहर के बाजारों में खास रौनक देखने को है। रोज डे के मौके पर प्रेम के इजहार के लिए लाल गुलाब लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। फूलों की दुकानों पर ग्राहकों ने एक फूल व किसी ने फूलों का गुलदस्ता बनवाया है। युवा ही नहीं, बल्कि शादीशुदा जोड़े, दोस्त और परिवार के सदस्य भी अपने खास लोगों को गुलाब और गिफ्ट देकर रोज डे मना रहे हैं।फूल मंडी स्थित बुके शॉप की मीनाक्षी ने बताया कि रोज डे पर लाल गुलाब की मांग सबसे अधिक है। इसके साथ ही गुलाबी, पीले और सफेद गुलाब भी लोग खरीदते हैं। उन्होंने बताया कि हमारे यहां सिंगल रोज से लेकर बड़े बुके तक उपलब्ध हैं। गुलाबों को आकर्षक रैपिंग और लाइटिंग के साथ रेप किया जाता है या जैसा ग्राहक बोले वैसे। साथ ही उन्होंने बताया कि रोज डे से पूरा वैलेंटाइन वीक तक का कारोबार तेज हो जाता है। गुलाबों के साथ-साथ गिफ्ट आइटम्स की भी जबरदस्त बिक्री हो रही है। आबूलेन स्थित आर्चीज गैलरी के संचालक पुनीत सिंह ने बताया कि टेडी बियर, हार्ट शेप कुशन, फोटो फ्रेम, लव कोट्स वाली बोतलें और शोपीस लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। लोग दुकानों से कस्टमाइज जीचें भी बनवा रहे हैं। वहीं कस्टमाइज में रोज, चॉकलेट और टेडी बियर का बुके भी बनवा रहे हैं। ऑनलाइन गिफ्ट डिलीवरी में भी लोग अपने पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए मिडनाइट डिलीवरी और सेम-डे डिलीवरी का विकल्प चुन रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।