{"_id":"6b054838ab8d1a13a202ecbc","slug":"video-neighbours-describe-arrested-meerut-suspect-uzaid-as-simple-and-well-mannered-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध उजैद गिरफ्तार: पड़ोसी बोले- सज्जन परिवार, सेब के सिलसिले में अक्सर हिमाचल और कश्मीर जाते थे पिता-पुत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध उजैद गिरफ्तार: पड़ोसी बोले- सज्जन परिवार, सेब के सिलसिले में अक्सर हिमाचल और कश्मीर जाते थे पिता-पुत्र
मेरठ में संदिग्ध उजैद की गिरफ्तारी के बाद उसके पड़ोसियों ने परिवार को सज्जन और उजैद को सीधा-सादा बताया है। पड़ोसी मोहम्मद के मुताबिक, उजैद मिलने पर हमेशा दुआ-सलाम करता था। परिवार से उनकी नजदीकी है और मोहल्ले में भी परिवार के किसी सदस्य के गलत गतिविधियों में शामिल होने की जानकारी नहीं है।
मोहम्मद ने बताया कि यह मामला पिछले साल से चल रहा है। इससे पहले भी पूछताछ के लिए परिवार के एक युवक को उठाया गया था। उजैद के पिता साजिद फलों के आढ़ती हैं और उजैद उनके साथ ही काम करता है। मोहम्मद के अनुसार, परिवार सुबह नमाज के बाद काम पर निकलता है और दोपहर करीब दो बजे लौटता है। सेब के कारोबार से जुड़े लोगों का हिमाचल और कश्मीर जाना सामान्य है। उन्होंने कहा कि किसी के मोबाइल पर कौन-सा कंटेंट देखा जा रहा है, यह घर के दूसरे लोगों को भी पता नहीं होता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।