{"_id":"6b07c65b832604221508a122","slug":"shayan-masood-takes-indirect-dig-at-imran-masood-says-defeating-bjp-matters-more-than-seat-sharing-2026-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन पर तकरार: शायान मसूद का इमरान मसूद पर बिना नाम लिए कटाक्ष, बोले-सीटों से ज्यादा भाजपा को हराना अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन पर तकरार: शायान मसूद का इमरान मसूद पर बिना नाम लिए कटाक्ष, बोले-सीटों से ज्यादा भाजपा को हराना अहम
Thu, 26 Nov 2026 11:11 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:11 AM IST
सार
सपा नेता शायान मसूद ने सोशल मीडिया पर बिना नाम लिए इमरान मसूद पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन में सीटों की संख्या से ज्यादा भाजपा को हराना और संविधान बचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। टिकट घोषित होने के बाद गठबंधन को कमजोर करने वाले बयान नहीं देने की बात भी कही।
विज्ञापन
इमरान मसूद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। सहारनपुर में सपा नेता और सांसद इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद ने बिना नाम लिए उन पर कटाक्ष किया है। सोशल मीडिया पर जारी बयान में शायान ने कहा कि गठबंधन में सीटों की संख्या से ज्यादा महत्वपूर्ण भाजपा को हराना और देश के संविधान को बचाना है। उन्होंने टिकट घोषित होने के बाद नाराजगी जताने और ऐसे बयान देने पर भी सवाल उठाए, जिनसे गठबंधन कमजोर हो सकता है।
सीटों से ज्यादा भाजपा को हराना अहम
शायान मसूद ने अपने बयान में कहा कि गठबंधन में सभी दलों की प्राथमिकता भाजपा को हराने और देश के संविधान को बचाने पर केंद्रित होनी चाहिए। सीटों की संख्या को मुद्दा बनाने के बजाय साझा लक्ष्य पर ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि वास्तव में लड़ाई भाजपा से है तो सभी दलों को गठबंधन का साथ देना चाहिए।
यह भी पढ़ें: सपा-कांग्रेस में सीटों पर खींचतान: इमरान मसूद बोले-फिर चुनाव लड़ने का क्या फायदा; हमें पार्टी का वजूद बचाना है

Trending Videos
मौजूदा विधायकों को टिकट मिलने का दिया तर्क
सपा नेता ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपने मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है। यह समझने वाली बात है कि मौजूदा विधायकों को दोबारा चुनाव लड़ने का मौका मिलना ही था। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी स्पष्ट कर चुके हैं कि गठबंधन में मुद्दा सीटों की संख्या नहीं, बल्कि जीत है।
बोले- गठबंधन में दरार पैदा करने वाले बयान न दें
शायान मसूद ने टिकट घोषित होने के बाद परेशानी जताने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यदि सभी दल भाजपा के खिलाफ लड़ाई को प्राथमिकता दे रहे हैं तो उन्हें गठबंधन के साथ खड़ा होना चाहिए। ऐसे बयान नहीं देने चाहिए, जिनसे गठबंधन कमजोर हो या उसमें दरार पैदा हो। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब कांग्रेस सांसद इमरान मसूद सीटों के बंटवारे और कांग्रेस की राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर अपनी बात रख चुके हैं।