Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Municipality board meeting ended amid uproar, councilors accused the chairperson, dispute escalated over youth throwing pamphlets, scuffle with employees
{"_id":"6abbf0802b42767e440b8be2","slug":"video-municipality-board-meeting-ended-amid-uproar-councilors-accused-the-chairperson-dispute-escalated-over-youth-throwing-pamphlets-scuffle-with-employees-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: हंगामे के बीच पालिका बोर्ड बैठक समाप्त, सभासदों ने चेयरपर्सन पर लगाए आरोप, युवक के पर्चे फेंकने पर बढ़ा विवाद, कर्मचारियों से हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: हंगामे के बीच पालिका बोर्ड बैठक समाप्त, सभासदों ने चेयरपर्सन पर लगाए आरोप, युवक के पर्चे फेंकने पर बढ़ा विवाद, कर्मचारियों से हाथापाई
मेरठ। नगर पालिका सरधना की गुरुवार शाम आयोजित बोर्ड बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। सभासदों ने चेयरपर्सन सबीला अंसारी पर पालिका के कामकाज से जुड़े कई गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान सभासदों और अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला के बीच भी तीखी नोकझोंक हुई। बैठक के बीच कस्बा निवासी दीपक निराला के पहुंचने और चेयरपर्सन की ओर पर्चे फेंककर विरोध जताने के बाद स्थिति और बिगड़ गई। इस दौरान पालिका कर्मचारियों और दीपक के बीच हाथापाई भी हुई। हंगामा बढ़ने पर बैठक बिना किसी प्रस्ताव को पारित किए समाप्त कर दी गई। हंगामे और तीखी नोकझोंक के बीच सभासदों की ओर से रखे गए करीब 11 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्तावों को बोर्ड बैठक में पास कर दिया गया। बैठक में विभिन्न वार्डों से संबंधित विकास कार्यों के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, जिन पर चर्चा के बाद स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में सभासदों ने आरोप लगाया कि पालिका के अभिलेखों में कुछ ऐसे कर्मचारियों के नाम दर्ज हैं, जो नियमित रूप से काम नहीं करते, इसके बावजूद उनकी उपस्थिति दर्शाकर वेतन निकाला जा रहा है। सभासदों ने मामले की जांच कराने और पालिका के धन के दुरुपयोग को रोकने की मांग की। कर्मचारियों को सर्दी की वर्दी समय से उपलब्ध कराने का मुद्दा भी उठाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।