फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Namo Bharat: Pass facility launched for passengers—find out how to get one, how much you'll save

नमो भारत: यात्रियों के लिए पास की सुविधा शुरू, जानें कैसे बनेगा, कितने पैसे बचेंगे और क्या रहेंगे नियम

Tue, 29 Sep 2026 08:09 PM IST
Mohd Mustakim Mohd Mustakim
Updated Tue, 29 Sep 2026 08:09 PM IST
सार

Meerut News: मेरठ से दिल्ली तक चलने वाली रैपिड ट्रेन नमो भारत में यात्री अब पहले से 40 यात्राओं तक का ट्रिप पास खरीद सकेंगे। नियमित यात्रियों को बार-बार रिचार्ज कराने से राहत मिलेगी। तय स्टेशनों के बीच ही यात्रा के लिए मिलेगी सुविधा। 

विज्ञापन
Namo Bharat: Pass facility launched for passengers—find out how to get one, how much you'll save
नमो भारत - फोटो : mrt

विस्तार

नमो भारत में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए एनसीआरटीसी ने नई सुविधा शुरू की है। अब एनसीएमसी कार्ड से यात्रा करने वाले नियमित यात्री एक से 40 यात्राओं तक का ‘ट्रिप पास’ खरीद सकेंगे। इससे उन्हें हर यात्रा के लिए अलग से टिकट लेने या बार-बार कार्ड रिचार्ज कराने की जरूरत कम होगी। खासतौर पर एक ही मार्ग पर रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

 

एनसीआरटीसी के अनुसार, नमो भारत में रोजाना करीब 1.10 लाख यात्री सफर कर रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या नियमित यात्रियों की है। ऐसे यात्री अपनी जरूरत के अनुसार ट्रिप पास खरीदकर कई यात्राओं का भुगतान पहले से कर सकेंगे। पास को एनसीएमसी कार्ड में डालने के बाद निर्धारित शुरुआती और गंतव्य स्टेशन के बीच यात्रा करने पर एक यात्रा अपने आप पास से कम हो जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

90 दिन तक की वैधता
ट्रिप पास अलग-अलग यात्राओं और अवधि के हिसाब से उपलब्ध होंगे। एक यात्रा वाला पास 15 दिन, दो यात्राओं वाला 30 दिन, पांच और 10 यात्राओं वाले पास 30 दिन, 15 और 20 यात्राओं वाले पास 60 दिन और 40 यात्राओं वाला पास 90 दिन तक मान्य होगा। एक दिन में कई बार इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा, लेकिन यात्रा निर्धारित स्टेशनों के बीच ही करनी होगी। 15, 20 और 40 यात्राओं वाले पास वापस करने पर 200 रुपये प्रशासनिक शुल्क काटा जाएगा। वहीं, एक, दो, पांच और 10 यात्राओं वाले पास वापस नहीं किए जा सकेंगे।
 
विज्ञापन

दूसरे स्टेशन पर उतरने पर सामान्य किराया
ट्रिप पास केवल निर्धारित शुरुआती और गंतव्य स्टेशन के बीच मान्य होगा। यदि यात्री बीच के किसी दूसरे स्टेशन पर उतरता है या गंतव्य से आगे जाता है, तो किराया एनसीएमसी कार्ड के सामान्य खाते से काटा जाएगा। इसके लिए कार्ड में पर्याप्त राशि होना जरूरी है।
 

स्टैंडर्ड और प्रीमियम दोनों श्रेणियों में सुविधा
यात्री स्टैंडर्ड और प्रीमियम दोनों श्रेणियों के लिए ट्रिप पास खरीद सकते हैं। पास में टॉप-अप की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसे नमो भारत स्टेशनों पर एएफसी गेट के पास स्थित काउंटर से खरीदा जा सकता है। टिकट वेंडिंग मशीनों के माध्यम से भी इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। एनसीएमसी कार्ड से यात्रा करने पर प्रत्येक सफर में 10 प्रतिशत की छूट मिलती है। साथ ही खर्च किए गए प्रत्येक रुपये पर एक लॉयल्टी अंक मिलता है। 300 अंक जमा होने पर एक मुफ्त यात्रा के लिए इन्हें भुनाया जा सकता है।

ये भी देखें...
यूपी: मेरठ के इस गांव का बुरा हाल, दो फीट तक भरा पानी, जलभराव से होकर गुजरी बुजुर्ग महिला की शवयात्रा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed