Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Meerut: Six Farmer Organisations Protest at Sikheda Toll Plaza, Demand Completed Road and Service Road; Warn of Sit-In at Siwaya Toll
{"_id":"6adc8ee5beee5811c20f697a","slug":"video-meerut-six-farmer-organisations-protest-at-sikheda-toll-plaza-demand-completed-road-and-service-road-warn-of-sit-in-at-siwaya-toll-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ: सिखेड़ा टोल पर आधा दर्जन किसान संगठनों का धरना, सड़क और सर्विस रोड की मांग; सिवाया टोल जाम करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: सिखेड़ा टोल पर आधा दर्जन किसान संगठनों का धरना, सड़क और सर्विस रोड की मांग; सिवाया टोल जाम करने की चेतावनी
मेरठ में आउटर रिंग रोड स्थित सिखेड़ा टोल प्लाजा पर करीब आधा दर्जन किसान और मजदूर संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता धरने पर बैठे। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिलाध्यक्ष उमेश राणा के नेतृत्व में चल रहे धरने में मांग की गई कि आउटर रिंग रोड का निर्माण पूरा होने और किसानों को सर्विस रोड की सुविधा मिलने तक टोल चालू न किया जाए। अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने से नाराज संगठनों ने दोपहर दो बजे तक वार्ता के लिए आने का अल्टीमेटम दिया। किसानों ने चेतावनी दी कि अधिकारी नहीं पहुंचे तो सभी संगठन एनएच-58 स्थित सिवाया टोल प्लाजा की ओर कूच कर वहां धरना देंगे। प्रदर्शन में भारतीय किसान संगठन (भानु), राष्ट्रीय मजदूर संगठन, किसान मजदूर संगठन (बीएम सिंह), भारत किसान यूनियन (सेवक) और भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) सहित कई संगठनों के लोग शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।