{"_id":"692038697ce5305b0c048fac","slug":"video-meerut-sdm-sadar-tehsil-meerut-officially-admitted-that-wrong-was-done-with-government-land-2025-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: आधिकारिक तौर पर एसडीएम सदर तहसील मेरठ ने माना कि सरकारी भूमि के साथ गलत हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: आधिकारिक तौर पर एसडीएम सदर तहसील मेरठ ने माना कि सरकारी भूमि के साथ गलत हुआ
मेरठ के ग्राम पांचली खुर्द की सरकारी जमीन पर कथित रूप से भू-माफियाओं द्वारा फर्जी बैनामे कराए जाने के विरोध में चल रहे प्रकरण को लेकर शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल को मेरठ मंडलायुक्त ने वार्ता हेतु बुलाया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा-निर्देश पर भाकियू संगठन के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता संजीव राणा और राष्ट्रीय वरिष्ठ संगठन मंत्री अनिल प्रधान ने कमिश्नर से विस्तृत बातचीत की।
बैठक के दौरान कमिश्नर ने पूरे प्रकरण की जानकारी लेते हुए सदर तहसील मेरठ की एसडीएम श्रीमती दीक्षा जोशी से फोन पर अपडेट मांगा। वार्ता के दौरान एसडीएम ने जमीन से जुड़े दस्तावेजों और हालिया जांच के संबंध में जानकारी साझा की।
कमिश्नर ने एसडीएम से प्राप्त जानकारी पर कहा कि प्रारंभिक स्तर पर सरकारी भूमि के साथ अनियमितता और फर्जीवाड़ा किए जाने के संकेत स्पष्ट हैं, और इस मामले में संबंधित प्रशासनिक कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रतिनिधिमंडल ने कमिश्नर से मांग की कि गांव की सरकारी भूमि को सुरक्षित किया जाए और फर्जी तरीके से किए गए बैनामों को रद्द कराते हुए दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।
कमिश्नर ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि मामले को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा और ग्राम पांचली खुर्द की सरकारी भूमि किसी भी तरह की अवैध कब्जेदारी से मुक्त कराई जाएगी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।