Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: SHO of Sadar removed in connection with the brutal assault on a young woman at Hotel Square

मेरठ: होटल स्क्वायर में युवती से दरिंदगी मामले में एसओ सदर को हटाया, आबूलेन चौकी के पुलिसकर्मियों की जांच शुरू

Sun, 29 Nov 2026 11:25 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 29 Nov 2026 11:25 AM IST
सार

आबूलेन स्थित होटल स्क्वायर में सलमान ने युवती को बंधक बनाया और होटल के बाहर सरेआम उसे उठाने की कोशिश की। इस मामले में सलमान, होटल संचालक गोविंद और मैनेजर कृष्णा जेल जा चुके हैं। पुलिसकर्मियों की लापरवाही की जांच एसपी देहात अभिजीत कुमार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Meerut: SHO of Sadar removed in connection with the brutal assault on a young woman at Hotel Square
सलमान, कृष्णा और गोविंद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आबूलेन पर खुलेआम युवती के साथ हुई अभद्रता और दरिंदगी के मामले में लापरवाही बरतने पर एसओ सदर बाजार राम प्रकाश शर्मा को हटा दिया गया है। उनको कचहरी की सुरक्षा का जिम्मा दिया गया है। अब इस मामले की जांच एसपी देहात कर रहे हैं। एसपी देहात ने आबूलेन चौकी के लापरवाह पुलिसकर्मियों को बयान के लिए अपने कार्यालय में बुलाया है। आबूलेन चौकी पर भी शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

स्क्वायर होटल में युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म कर बीच सड़क पर पिटाई, घसीटने और गोद में उठाकर अभद्रता के मामले में मुख्य आरोपी सलमान, होटल संचालक स्वामी पाडा बुढ़ाना गेट निवासी गोविंद चौरसिया और पबला इंचौली निवासी मैनेजर कृष्णा को बृहस्पतिवार को पुलिस ने जेल भेज दिया था। सीओ कैंट इस मामले की विवेचना कर रहे हैं। होटल से संबंधित दस्तावेज भी सीओ ने होटल मालिक अरविंद अग्रवाल से मांगे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल रिपोर्ट में युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। बिना आईडी के होटल में कमरा देने और रजिस्टर में कोई एंटी दर्ज नहीं होने पर होटल संचालक गोविंद चौरसिया की गर्दन फंस गई है। विवेचक सीओ कैंट मामले में चार्जशीट दाखिल करने के लिए साक्ष्य जुटा रहे हैं। 
विज्ञापन

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने इस प्रकरण में लापरवाही बरतने पर आबूलेन चौकी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों और एसओ सदर बाजार रामप्रकाश शर्मा की जांच एसपी देहात को सौंपी थी। एसओ रामप्रकाश शर्मा की लापरवाही पाई गई। जब प्राथमिकी दर्ज की गई तो पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट और दुष्कर्म की धाराएं नहीं लगाईं। 
 

अधिकारियों की फटकार लगने के बाद विवेचना में धाराएं बढ़ाई गई थीं। जिसके बाद आरोपी जेल जा सके थे। इसके चलते एसओ सदर बाजार को हटाया गया है। एसपी देहात आबूलेन चौकी पर तैनात सभी दरोगा और पुलिसकर्मियों की जांच कर रहे हैं, इनकी लापरवाही क्या-क्या रही। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी देहात ने बताया कि सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।

ये भी देखें...
मेरठ: वक्फ संपत्ति कब्जाने और रंगदारी मांगने पर उधम सिंह, इनामउल्लाह समेत छह पर रिपोर्ट; ये है पूरा मामला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed