Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Meerut: Handing over a toy Thar, the girl’s father said, "Here is the dowry—drive it to your heart’s content,

मेरठ: खिलौने वाली थार देकर बोले लड़की के पिता, ये रहा दहेज, इसे खूब चलइयो, मजे में रहियो, रिश्ता खत्म

Sun, 29 Nov 2026 01:49 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 29 Nov 2026 01:49 PM IST
सार

ज्ञानपुर गांव के दो भाइयों का निकाह सोलाना गांव की दो बहनों के साथ तय हुआ था। लड़के पक्ष की ओर से थार कार की मांग की गई थी। लाल खत की रस्म के बहाने बुलाकर लड़के वालों को बंधक बना लिया गया और उन्हें खिलौने वाली थार कार दी गई। इस मामले का वीडियो वायरल हो गया।

विज्ञापन
Meerut: Handing over a toy Thar, the girl’s father said, "Here is the dowry—drive it to your heart’s content,
खिलौने वाली थार दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सोलाना गांव में एक अनोखी घटना सामने आई है, जहां दहेज में थार गाड़ी की मांग करने वाले लड़के पक्ष को लड़की पक्ष ने खिलौना थार देकर सगाई तोड़ दी। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और शादी जैसे पवित्र रिश्ते में दहेज की मांग पर सवाल खड़े कर रहा है। इस मामले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन



 
Trending Videos

ज्ञानपुर गांव निवासी शमशेर ने अपने बेटे महताब और जैद का रिश्ता सोलाना गांव निवासी बब्बर की बेटियों से तय किया था। शनिवार सुबह, शमशेर अपने बेटों की चिट्ठी लेकर लड़की वालों के घर सोलाना पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने दहेज में थार गाड़ी की मांग कर दी। इस मांग से नाराज लड़की पक्ष ने शमशेर और उनके साथ आए लोगों को सुबह से रात तक घर में बंधक बनाए रखा। अंत में, उन्हें असली थार के बजाय एक खिलौना थार थमा दी गई और रिश्ता समाप्त कर दिया गया। इस घटना का डेढ़ मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाल खत की रस्म में अनोखा जवाब
जानकारी के अनुसार, शमशेर शादी में गाड़ी की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद बब्बर ने उन्हें 'लालखत' की रस्म के लिए अपने घर बुलाया। मुस्लिम समुदाय में शादी से पहले लाल खत की रस्म निभाई जाती है, जिसमें दुल्हन पक्ष दूल्हा पक्ष को शादी की तारीख, समय और अन्य विवरणों के साथ एक निमंत्रण पत्र देता है। इस रस्म के लिए शमशेर को बुलाया गया था, जहां उन्हें सुबह से रात तक इंतजार कराया गया और अंत में खिलौना थार देकर रिश्ता खत्म कर दिया गया। वायरल वीडियो में लड़की के पिता को लड़के के पिता को खिलौना थार देते हुए कहते सुना जा सकता है, "तुम्हें इंसान की जरूरत नहीं थी, तुम्हें कार की जरूरत थी। हमने तुम्हें थार दी है, इसे चलाना।"
विज्ञापन

पांच महीने पहले तय हुआ था रिश्ता
ज्ञानपुर निवासी शमशेर के दोनों बेटे खेती-किसानी करते हैं। पांच महीने पहले तय हुए इस रिश्ते में सगाई के समय लड़की पक्ष ने दहेज के सामान के साथ एक लाख रुपये भी दिए थे। 

ये बोले वीडियो में
वीडियो में लड़की के पिता लड़के के पिता को खिलौना थार देते हुए कहते हैं- ये लो, इसे हाथ में थामो। तुम्हें इंसान की जरूरत नहीं थी, तुम्हें कार की जरूरत थी। हमने तुम्हें थार दी है, इसे चलाना। अपने मजे में रहियो तुम अपने घर, हम अपने घर।
उन्होंने कहा- ये रिश्तेदार हैं ज्ञानपुर जिला मेरठ के। इनसे बड़ा मंगता कोई नहीं हो सकता। ये सुबह के आए हुए हैं, अब रात के 10 बजे हैं। इन्होंने दहेज में जो कार मांगी थी, वो हमने थार दे दी है। शादी कैंसिल हो गई है। आज इनकी सगाई वापस हो गई है। वहीं, शमशेर खिलौना कार को फ़ेंककर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed