Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Meerut: Repair work begins on the service road near the Bhuni flyover, providing relief from waterlogging and accidents
{"_id":"68d55ef642929c036e03becf","slug":"video-meerut-repair-work-begins-on-the-service-road-near-the-bhuni-flyover-providing-relief-from-waterlogging-and-accidents-2025-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: भूनी फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य, जलभराव और हादसों से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: भूनी फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य, जलभराव और हादसों से मिलेगी राहत
डिंपल सिरोही
Updated Thu, 25 Sep 2025 08:55 PM IST
Link Copied
मेरठ के सरूरपुर में मेरठ-करनाल हाइवे पर भूनी फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड की बदहाल स्थिति से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। महीनों से जलभराव और गहरे गड्ढों से जूझ रहे इस मार्ग की मरम्मत का कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। अमर उजाला में खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद एनएचएआई हरकत में आया और मौके पर नाले का निर्माण के साथ मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया है। स्थानीय निवासी बदल, प्रमोद, गुलफाम, शाहरुख ने बताया कि पिछले कई महीनों से बरसात और खराब निकासी व्यवस्था के चलते सर्विस रोड पर लगातार पानी भरा रहता था। गड्ढों के कारण सड़क तालाब का रूप धारण कर चुकी थी। इससे न केवल स्थानीय निवासियों और दुकानदारों को परेशानी हो रही थी, बल्कि आए दिन वाहन पलटने और हादसे होने से राहगीर घायल हो चुके हैं। समस्या को लेकर क्षेत्रीय लोग बार-बार शिकायत कर रहे थे, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही थी। अमर उजाला ने जब इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया, तब एनएचएआई के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर सुधार कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को सर्विस रोड की साइड में नाले निर्माण का काम तेज गति से शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि नाले बनने के बाद बरसात या अन्य कारणों से पानी भरने की समस्या खत्म हो जाएगी। साथ ही सड़क की मरम्मत कर गड्ढों को भरा जा रहा है ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके। स्थानीय लोगों ने अमर उजाला का आभार जताते हुए कहा कि अखबार ने उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्या को आवाज दी। अब मरम्मत कार्य शुरू होने से उन्हें राहत की उम्मीद जगी है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे कार्य किए जाएं तो आम जनता को भारी परेशानियों से बचाया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।