Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una Bikram Thakur said 11 years of Modi government are important in building a golden and self-reliant India
{"_id":"68d50e4347369537810fe570","slug":"video-una-bikram-thakur-said-11-years-of-modi-government-are-important-in-building-a-golden-and-self-reliant-india-2025-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: बिक्रम ठाकुर बोले- मोदी सरकार के 11वर्ष स्वर्णिम और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: बिक्रम ठाकुर बोले- मोदी सरकार के 11वर्ष स्वर्णिम और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम
पंडित दीनदयाल एक महान विचारक,प्रचारक और एकात्म मानववाद के प्रेरक एवं अंत्योदय के विचारक की जन्मजयंती पर आयोजित संगोष्ठी का आयोजन समूरकलां के एक शिक्षण संस्थान मे हुआ। सम्बोधन मे बिक्रम ने कहा कि मोदी के नेतृत्व मे भारत पंडित दीनदयाल के सिद्धांत के अनुसार पिछले 11 वर्ष से वर्ष 2047 मे आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी के विचार को परम् वैभव पर लेजाने पर सफल रहेगा। इस कार्यक्रम मे मुख्यवक्ता के रूप मे पूर्व मंत्री एवं विधायक बिक्रम ठाकुर उपस्थित रहे। उनके साथ इस कार्यक्रम मे सेवा पखवाड़ा संसदीय संयोजक एवं प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा, प्रदेश मीडिया सह संयोजक राज कुमार पठानिया,जिला भाजपा महामंत्री लखबीर लक्की, पीएल भारद्वाज एवं संस्थान के प्रबंधक निर्मल ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बिक्रम ने आपने सम्बोधन में उपस्थित छात्राओं को दीनदयाल के मूल विचार को आत्मसाद करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि दीनदयाल का विचार समाज और राष्ट्र का दर्शन है। जिसका दर्शन वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी जन कल्याण नीतियों के माध्यम से धरातल पर मूर्त देने का सफल प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का चिंतन स्पष्ट है कि समाज का हरेक वर्ग की तरक्की सबका साथ,सबका विकास,सबका प्रयास और सबका विश्वास के ध्येय से ही सम्भव होगी। इसी कारण आज मोदी सरकार भारत की तरक्की को भारत के मूल विचार, संस्कृति और सभ्यता से ही सम्भव हो रही है। बिक्रम ने कहा दीनदयाल चाहते थे कि प्रत्येक भारतीय आत्मनिर्भर बने जो सीधे तौर पर राष्ट्र क़ो आर्थिक विकास की ओर लें जाएं। उन्होंने कहा कि आर्थिक समृद्धता के लिए स्वदेशी जिसका मूल मंत्र वोकल फॉर लोकल है जिस पर आज की वर्तमान पीढ़ी को दृढ़ता से लगना होगा ताकि गांव के मध्यम, कुटीर उद्योग आत्मनिर्भर बन सकें एवं जोकि गांव की आर्थिकी मे समृद्धता मे सहायक सिद्ध होगी। आज मोदी सरकार के कारण देश मे कुटीर उद्योग पिछले 10 वर्ष मे 1.50 करोड़ से अधिक संख्या मे बढ़ा है साथ ही देश के 150 से अधिक नौजवान यूनिकॉर्न बनने मे सफल हुए हैँ जिस कारण आज स्वरोज़गार और आत्मनिर्भर का भाव बढ़ रहा है। पीएम आवास (ग्रामीण) योजना के तहत बिहार के लिए अब तक ₹2.17 लाख करोड़ की राशि जारी की गई है, और 2,.81करोड़ घरों के निर्माण की स्वीकृत मिल चुकी है। किसान सम्मान योजना से 12 करोड़ किसानों क़ो कई हज़ार करोड़ के लाभ भी आत्मनिर्भर भारत के स्वर्णिम युगा का अध्याय बना है।आज देश का आधारभुत ढांचा 200 फीसदी बढ़ा है जिस कारण भारत आर्थिक रूप से विश्व की चौथी अर्थ व्यवस्था बनकर उभरा है और जल्द ही वर्ष 2027 मे मोदी के नेतृत्व मे तीसरी अर्थव्यबस्था बनकर उभरेगा। बिक्रम ने कहा कि इस सेवा पखवाड़ा मे भाजपा समाज के सभी वर्गो मे जाकर अपने विचार का प्रसार करने मे निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी का प्रसार हो गांव समृद्ध बने और आर्थिक समृद्धता बने ताकि मोदी का आत्मनिर्भर भारत 2047 का स्वप्न जल्द साकार हो सके। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष मनोहर लाल, देवेंर कौशल, राहुल शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, रुपन्द्र देहल और कमलनयन इत्यादि अन्य उपस्थित रहे। बिक्रम ने कहा कि जहां मोदी सरकार ने जीएसटी की चार दरों से दो दरों मे कर आज उपभोक्ता क़ो लाभ देने का कार्य किया वहीं प्रदेश की सुक्खु सरकार ने अतिरिक्त माल कर बढ़ाकर प्रदेश वासियों पर आर्थिक बोझ डालकर जीएसटी लाभ क़ो कमजोर करने का कुकृत किया है जोकि प्रदेश के लोगों से धोखा है। उन्होंने कहा कि 5 और 18 फीसदी दरों से 99 फीसदी समान सस्ते होंगे और देश के प्रत्येक घर क़ो इस सस्ती दरों से आर्थिक लाभ मिलेगा। बिक्रम ने कहा कि हिमाचल की जनता ऐसे कांग्रेस सरकार के निर्णयों के विरोध मे जल्द और उपयुक्त समय पर माकूल जवाब देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।