Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Meerut: Police rushed to a false kidnapping report and arrested eight people involved in spreading the rumour
{"_id":"6913433d8f81ab04bf074226","slug":"video-meerut-police-rushed-to-a-false-kidnapping-report-and-arrested-eight-people-involved-in-spreading-the-rumour-2025-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: अपहरण की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस, अफवाह फैलाने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: अपहरण की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस, अफवाह फैलाने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया
मेरठ में सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्तान नगर में अपहरण की झूठी सूचना पर अपवाह फैलाने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। शनिवार को दो पक्षों में विवाद के चलते आरोपी सुहैल डायल 112 पर अपहरण की झूठी सूचना दी। इसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच में सामने आया कि किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो रहा है।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी सुहैल के द्वारा झूठी सूचना देकर अफवाह फैलाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते झूठी सूचना देने वाले आरोपी सुहैल समेत दिलशाद, साजिम, सई मोहम्मद, महताब, मुरसलीन, नाजिम व भोला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों गिरफ्तार कर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया। आरोपी सुहैल ने झूठी सूचना देकर अफवाह फैलाने की बात को स्वीकार किया है।
पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। सीओ कहा कि क्षेत्र में झूठी अफवाह फैलाकर पुलिस को भ्रमित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।