{"_id":"68d55efaf17d0a35020d3e2e","slug":"video-meerut-overloaded-tractor-trolley-becomes-cause-of-death-painful-death-of-father-and-son-2025-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली बना मौत का सबब, पिता पुत्र की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली बना मौत का सबब, पिता पुत्र की दर्दनाक मौत
सरूरपुर में मेरठ-करनाल हाइवे पर गांव गोटका के पास धान की पुआल की ट्रैक्टर ट्राॅली के नीचे दबने से शामली के थाना झिंझाना निवासी 48 वर्षीय सतीश व उसका 21 वर्षीय पुत्र गौरव की दर्दनाक मौत हो गई। सूचाना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात दो बजे शामली के थाना झिंझाना निवासी सतीश हरियाणा से ट्रैक्टर ट्रॉली में धान की पुआल भरकर सरधना जा रहा था। जैसे ही वह गांव गोटका के सामने पहुंचा तो ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाडर से टकराकर पलट गया। टैक्टर व ट्रॉली के बीच दोनों के दबने से मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। इस दौरान रोड के दोनों साइड वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को घटना की सूचना दी, और यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। इस संबंध में सीओ सरधना आशुतोष का कहना है कि दोनों शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।