{"_id":"6973592b2459fcef6e0072cf","slug":"video-meerut-kites-started-flying-in-the-sky-rain-stopped-and-the-rooftops-came-alive-again-2026-01-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: बारिश थमते ही आसमान में उड़ने लगीं पतंगें, छतों पर लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बारिश थमते ही आसमान में उड़ने लगीं पतंगें, छतों पर लौटी रौनक
डिंपल सिरोही
Updated Fri, 23 Jan 2026 04:49 PM IST
Link Copied
मेरठ में शुक्रवार को दिन भर रुक-रुक कर होती रही बारिश के चलते लोग मायूस नजर आ रहे थे, लेकिन जैसे ही शाम को बारिश थमी, आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भर गया। मौसम के बदले मिजाज ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी।
तिलक रोड स्थित एक कॉलोनी में बारिश रुकते ही लोग अपने-अपने घरों की छतों पर निकल आए। डीजे की धुन पर युवाओं और बच्चों ने जमकर पतंगबाजी की। छतों पर हंसी-ठिठोली और संगीत के बीच पतंगें उड़ती रहीं और माहौल उत्सव जैसा हो गया।
मौसम की बेरुखी के बाद आई इस छोटी-सी राहत ने लोगों को सुकून के पल दिए और बारिश के बीच उमंग का रंग घोल दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।