{"_id":"68ca7b77afdda23e03043829","slug":"video-meerut-communal-tension-in-salawa-sardhana-heavy-police-deployment-dispute-over-fishing-2025-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: सरधना के सलावा में साम्प्रदायिक तनाव, भारी पुलिस-बल तैनात, मछली पकड़ने को लेकर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सरधना के सलावा में साम्प्रदायिक तनाव, भारी पुलिस-बल तैनात, मछली पकड़ने को लेकर हुआ था विवाद
मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव सलावा में मंगलवार देर रात मछली पकड़ने को लेकर दो समुदायों में हुए खूनी संघर्ष के बाद तनाव फैल गया। हालात को देखते हुए प्रशासन ने गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। एसपी देहात राकेश मिश्रा और एसडीएम उदित नारायण सिंह मौके पर डेरा डाले हुए हैं।
संघर्ष में राजपूत समाज के नौ लोग धारदार हथियारों से घायल हुए। इनमें से आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें सरधना सीएचसी से मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। आरोप है कि मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा और हमले की नौबत आ गई।
घटना के बाद मुस्लिम पक्ष के घरों में सिर्फ महिलाएं और बच्चे रह गए हैं। पुलिस ने आठ आरोपितों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
राजपूत पक्ष का कहना है कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बना रखे हैं। ग्रामीणों ने इन निर्माणों को हटाने और गांव में बने मदरसे की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मुस्लिम पक्ष का आरोप है कि झगड़ा राजपूत पक्ष के युवकों से कहासुनी के बाद शुरू हुआ और हिंदू पक्ष की भीड़ ने उनके घरों पर पथराव व महिलाओं के साथ अभद्रता की।
घटनाक्रम की गंभीरता को देखते हुए डीएम डॉ. वी.के. सिंह और एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने अन्य अधिकारियों के साथ गांव पहुंचकर दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि शाम पांच बजे भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम भी गांव का दौरा करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।