Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
lives of aquatic creatures are in danger due to poisonous water reaching wetland, aquatic bird Heron found dead near source
{"_id":"6888e29376adc74fa601314e","slug":"video-lives-of-aquatic-creatures-are-in-danger-due-to-poisonous-water-reaching-wetland-aquatic-bird-heron-found-dead-near-source-2025-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: वेटलैंड में पहुंचे जहरीले पानी से संकट में जलीय जीवों की जान, स्रोत के किनारे मृत मिला जलीय पक्षी हेरोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: वेटलैंड में पहुंचे जहरीले पानी से संकट में जलीय जीवों की जान, स्रोत के किनारे मृत मिला जलीय पक्षी हेरोन
मेरठ। हस्तिनापुर क्षेत्र में मिल से निकलने वाला रसायनिक पानी खादर क्षेत्र में जैसे-जैसे फैल रहा है वैसे ही किसानों की फसलों के साथ-साथ अब इस पानी में रहने वाले जलीय जीवों की जान भी संकट में है। अमर उजाला की खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को मुजफ्फरनगर की प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की थी, जिसमें उन्हें बूढ़ी गंगा में रसायनिक स्रोत नहीं मिला था। उसके बाद उन्होंने यहां से पानी के कुछ सैंपल भी लिए थे। जैसे ही यह रसायनिक जहरीला पानी मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में पहुंच रहा है तो किसानों की तैयार खड़ी गन्ने की फसल भी सूखकर नष्ट हो रही है। मंगलवार को सेंचुरी क्षेत्र में इस जहरीले पानी के समीप एक जलीय जीव मृत अवस्था में पड़ा पाया गया। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब यह जहरीला पानी फसलों के बाद वेटलैंड क्षेत्र के जलीय जीव और पक्षियों के लिए भी बड़ा संकट बन रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।