{"_id":"6aa7abbfdd47c4813f05f982","slug":"video-khalsa-inter-college-students-visit-sadar-police-station-learn-about-police-procedures-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला की पहल पर खालसा इंटर कॉलेज की छात्राओं ने किया सदर थाने का भ्रमण, पुलिस की कार्यप्रणाली जानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला की पहल पर खालसा इंटर कॉलेज की छात्राओं ने किया सदर थाने का भ्रमण, पुलिस की कार्यप्रणाली जानी
मेरठ में अमर उजाला की ओर से थापर नगर स्थित सदर थाने में खालसा इंटर कॉलेज की छात्राओं के लिए थाना विजिट का आयोजन कराया गया। करीब 20 छात्राओं ने थाने का भ्रमण कर पुलिस की कार्यप्रणाली और विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। छात्राओं को कंप्यूटर कक्ष और पुरुष हवालात भी दिखाया गया।
कंप्यूटर ऑपरेटर नरेंद्र सिंह ने छात्राओं को जनरल डायरी (जीडी) के बारे में बताया। उन्होंने समझाया कि जीडी में थाने में आने वाली शिकायतों और दिनभर होने वाली प्रमुख गतिविधियों का विवरण दर्ज किया जाता है। इसके बाद छात्राओं को मिशन शक्ति केंद्र की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि हर थाने में मिशन शक्ति केंद्र बनाया गया है, जहां महिलाएं बिना झिझक अपनी समस्याएं दर्ज करा सकती हैं और महिलाओं से संबंधित कार्रवाई की जाती है।
थाना विजिट के दौरान एंटी रोमियो प्रभारी पुष्पांजलि, सीसी नीरज कुमार, मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक विस्मिता चौधरी, लेडी कांस्टेबल विनीता सिंह, इंस्पेक्टर प्रतिभा सिंह, थाना प्रभारी एसएचओ अखिलेश मिश्र, कंप्यूटर ऑपरेटर नरेंद्र सिंह और कांस्टेबल रवि कुमार मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।