{"_id":"6ad79f1c711628fd540eb672","slug":"video-hastinapur-devotees-gathered-to-worship-goddess-durga-children-gave-cultural-presentations-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"हस्तिनापुर: मां दुर्गा की पूजा-अर्चना को उमड़े श्रद्धालु, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्तिनापुर: मां दुर्गा की पूजा-अर्चना को उमड़े श्रद्धालु, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
हस्तिनापुर। कस्बे में शारदीय नवरात्र के अवसर पर दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। बंगाली बाजार स्थित वार्ड दस के चौराहे पर सार्वजनिक स्थायी श्री दुर्गा माता मंदिर में श्री दुर्गा पूजा सांस्कृतिक विकास कमेटी के तत्वावधान में पांच दिवसीय श्री सार्वजनिक मां दुर्गा पूजा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रही। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल बना रहा। आयोजन में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर वार्ड सभासद मनोज पासी, बबलू विश्वास, सुभाष चंद, नारायण नियोगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।