{"_id":"6ad72e3d7b6136e3410a893e","slug":"meerut-body-of-a-newborn-found-lying-by-the-roadside-police-to-track-down-parents-using-cctv-footage-2026-10-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: सड़क किनारे पड़ा मिला नवजात का शव, सीसीटीवी फुटेज से माता-पिता तक पहुंचेगी पुलिस; जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: सड़क किनारे पड़ा मिला नवजात का शव, सीसीटीवी फुटेज से माता-पिता तक पहुंचेगी पुलिस; जांच शुरू
Tue, 20 Oct 2026 02:33 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:33 PM IST
सार
लिसाड़ीगेट क्षेत्र में सुबह लोग रास्ते से गुजर रहे थे, तभी एक नवजात का शव पड़ा मिला। पुलिस ने आकर मौके पर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में एक नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस नवजात के माता-पिता का पता लगाने के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह जब स्थानीय लोग सड़क से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर किनारे झाड़ियों में पड़े नवजात के शव पर पड़ी। शव देखकर लोगों ने शोर मचा दिया, जिससे आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। नवजात का शव मिलने की सूचना तेजी से फैल गई और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही लिसाड़ी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवजात को झाड़ियों में कौन छोड़कर गया और इसके पीछे क्या वजह रही होगी। पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि किसी भी सुराग का पता लगाया जा सके।
नवजात का शव मिलने की इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। सीओ कोतवाली ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।