फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Ravana effigies to be burnt at 36 locations today; the tallest effigy has been set up here

मेरठ: आज 36 स्थानों पर होगा रावण दहन, यहां बनाया गया है सबसे ऊंचा पुतला; एक हजार पुलिसकर्मी तैनात

Tue, 20 Oct 2026 10:42 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 20 Oct 2026 10:42 AM IST
सार

दशहरा: विजयदशमी के त्योहार को लेकर लोगों में अलग ही उत्सह नजर आ रहा है। वहीं पुलिस-प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है। ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी। शहर में 36 संवेदनशील स्थान चिह्नित किए गए हैं।

विज्ञापन
Meerut: Ravana effigies to be burnt at 36 locations today; the tallest effigy has been set up here
मेरठ में रामलीला मंचन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में विजयदशमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन के अनुसार, इस बार मेरठ जिले में कुल 36 स्थानों पर रामलीला मंचन और रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित होंगे। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने रामलीला स्थलों, जुलूस मार्गों और रावण दहन स्थलों पर किसी भी नई परंपरा की अनुमति न देने व असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

पर्व के मद्देनजर करीब एक हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है और जिले में 36 संवेदनशील स्थान चिह्नित किए गए हैं। जाम से निपटने के लिए मुख्य चौराहों पर देर रात से ही यातायात पुलिस तैनात है। इसके अलावा 10 क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) गठित की गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी और रावण दहन के दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मुस्तैद रहेंगी। मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो टीमें मेलों और बाजारों में चेकिंग करेंगी। डीआईजी ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन

120 फीट ऊंचे रावण को मारेंगे श्रीराम...लेजर शो में तांडव करेंगे भोलेनाथ
शहर की रामलीलाओं में इस बार का दशहरा उत्सव काफी अलग और रोमांचक होने वाला है। इस बार शहर, छावनी सहित अन्य रामलीलाओं में रावण के पुतलों का कद पिछले वर्षों के मुकाबले बढ़ा दिया गया है। इस बार 110 से 120 फीट तक के पुतले जलाए जाएंगे। दिल्ली रोड स्थित मैदान में सबसे ऊंचे पुतले का दहन कराया जाएगा।
 

छावनी रामलीला में लेजर शो सबसे आकर्षक होगा। इसमें श्रीराम के प्रसंगों की प्रस्तुति के साथ ही पहली बार भगवान शिव भी तांडव नृत्य करते नजर आएंगे। स्पेशल लाइट, साउंड और लेजर तकनीक के साथ यह शो दर्शकों के लिए सबसे खास होगा। महिलाओं और बच्चों के साथ अन्य बच्चे यहां आकर नया रोमांच महसूस करेंगे। इसके साथ ही सूरजकुंड, रजबन सहित अन्य रामलीलाओं में भी दशहरे पर 100 फीट से अधिक ऊंचे पुतलों को जलाया जाएगा। पिछले साल 90 से 110 फीट तक के पुतले जलाए गए थे।
 

पुतलों के आसपास सुरक्षा घेरे का रहेगा खास ख्याल
दहन के दौरान रावण के पुतलों के आसपास सुरक्षा घेरे का खास ख्याल रखा जाएगा। रामलीला कमेटियों के सेवादारों की टीमों के साथ ही पुलिस टीमें दर्शकों पर कड़ी निगरानी रखेंगी। इसके साथ ही पुतलों में ऐसी आतिशबाजी का प्रयोग किया जा रहा है जो सुरक्षा घेरे तक सीमित रहकर बड़े धमाकों का एहसास कराएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed