Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Cantt MLA Amit Aggarwal honored those who took the pledge of body donation, organ donation and eye donation.
{"_id":"6ad3b562221dee04f8033134","slug":"video-cantt-mla-amit-aggarwal-honored-those-who-took-the-pledge-of-body-donation-organ-donation-and-eye-donation-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: देहदान, अंगदान एवं नेत्रदान का संकल्प लेने वालों को कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: देहदान, अंगदान एवं नेत्रदान का संकल्प लेने वालों को कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने किया सम्मानित
मेरठ। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने शिवाजी रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने देहदान, अंगदान एवं नेत्रदान का संकल्प लेने वाले 27 लोगों को सम्मानित किया। इनमें सात लोगों ने देहदान, चार ने अंगदान और 16 लोगों ने नेत्रदान का संकल्प लिया। देहदान का संकल्प लेने वालों में अजय गुप्ता, कमल नयन बत्रा, कृष्णा रस्तोगी, राजपाल सिंह, जीवन दास गुलाटी, राजीव अरोड़ा एवं प्रीति अरोड़ा शामिल रहे। अंगदान का संकल्प लेने वालों में दीनानाथ गुलाटी, अरविंद रस्तोगी, श्रुति अग्रवाल एवं मनमोहन ढल शामिल रहे। इनके अलावा नेत्रदान का संकल्प लेने वालों में भावेश मेहता, अनिल चड्ढा, मुकुल अरोड़ा, गुलशन सचदेवा, अशोक चौपड़ा, विजय अरोड़ा, भीष्म लाल शर्मा, गुरुदत्त अरोड़ा, राजन खन्ना, अमित कक्कड़, मनमोहन आहूजा, पायल जैन, प्रमोद सिंह, कुमकुम गोयल, ज्योति शर्मा एवं जसमीत सिंह चड्ढा शामिल रहे। विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि देहदान, अंगदान एवं नेत्रदान जैसे पुनीत संकल्प मानवता के प्रति समर्पण, निस्वार्थ सेवा और परोपकार की भावना के सर्वोच्च उदाहरण हैं। इन संकल्पों के माध्यम से व्यक्ति दूसरों के जीवन में आशा की नई किरण जगा सकता है और अपने जाने के बाद भी जरूरतमंदों के काम आने का भाव साकार कर सकता है। समाज में ऐसे कार्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करना आवश्यक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।