फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ballabgarh: Smart City bids farewell to city buses

बल्लभगढ़: स्मार्ट सिटी ने सिटी बस को किया गुड बाय, गुरुग्राम हुई रवाना, बंद से ग्रामीणों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Sat, 17 Oct 2026 05:10 PM IST
Anuj Kumar अनुज कुमार
Updated Sat, 17 Oct 2026 05:10 PM IST
Ballabgarh: Smart City bids farewell to city buses
स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में सिटी बस सेवा अब पूरी तरह बंद होने जा रही है। बल्लभगढ़ बस डिपो से संचालित होने वाली सभी सिटी बसों को वापस गुरुग्राम भेजा जा रहा है। शनिवार को कई बसें गुरुग्राम के लिए रवाना कर दी गईं, जबकि शेष बसों को सोमवार तक डिपो से भेज दिया जाएगा। इसके बाद बल्लभगढ़ का सिटी बस डिपो पूरी तरह खाली हो जाएगा। सिटी बस सेवा बंद होने से शहर और गांवों के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। अब यात्रियों को ऑटो और हरियाणा रोडवेज की बसों के सहारे अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ेगा।

फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से वर्ष 2019 में गांवों को शहर से जोड़ने के उद्देश्य से 50 सिटी बसों का संचालन शुरू किया गया था। समय के साथ बसों की हालत जर्जर होने और संचालन संबंधी समस्याओं के कारण सेवा प्रभावित होती रही। बल्लभगढ़ डिपो से सात रूटों पर 35 बसें संचालित हो रही थी। इन बसों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शहर तक पहुंचने के लिए सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध होता था।

सात रूटों पर गांवों को शहर से जोड़ती थीं बसें
बल्लभगढ़ डिपो से संचालित होने वाली सिटी बसें मंझावली, चांदपुर, दूधौला, जसाना, नचौली, बदरपुर बॉर्डर, सेक्टर-3 और तिगांव रोड समेत विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ती थीं। इन रूटों पर बसों का संचालन होने से ग्रामीणों को शहर आने-जाने में सहूलियत मिलती थी। बस सेवा बंद होने के बाद इन क्षेत्रों के यात्रियों को वैकल्पिक परिवहन साधनों पर निर्भर रहना पड़ेगा। खासकर उन यात्रियों को परेशानी हो सकती है, जो रोजाना नौकरी, पढ़ाई या अन्य जरूरी कामों के लिए शहर आते-जाते हैं।

नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों के लिए थी लाइफलाइन
सिटी बस सेवा शहर के लोगों के लिए लाइफलाइन मानी जाती थी। सुबह और शाम के समय नौकरीपेशा लोग और स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थी बड़ी संख्या में इन बसों में सफर करते थे। रोडवेज बसों की तुलना में सिटी बसों की सेवा अधिक नियमित होने के कारण यात्रियों को सुविधा मिलती थी। हर आधे घंटे में बस मिलने से लोगों को लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ता था। अब सेवा बंद होने के बाद यात्रियों को ऑटो या रोडवेज बसों से सफर करना होगा, जिससे उनके समय और खर्च पर असर पड़ सकता है।

मंझावली और चांदपुर रूट पर यात्रियों की अधिक भीड़
सिटी बस सेवा से जुड़े कर्मचारियों के अनुसार, मंझावली और चांदपुर रूट पर बसों की मांग सबसे अधिक थी। पहले इन दोनों रूटों पर पांच-पांच बसें संचालित की जाती थीं, लेकिन यात्रियों की संख्या और बसों की उपलब्धता में बदलाव के चलते इनकी संख्या घटाकर तीन-तीन कर दी गई थी। इसके बावजूद बसों में यात्रियों की भीड़ बनी रहती थी और कई बार लोगों को खड़े होकर सफर करना पड़ता था। ऐसे में इन रूटों पर बस सेवा बंद होने से ग्रामीण यात्रियों के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो सकता है।

सोमवार तक खाली हो जाएगा बल्लभगढ़ डिपो
सिटी बस डिपो के इंचार्ज मनीष त्यागी ने बताया कि डिपो में अभी 28 बसें खड़ी थीं। इनमें से 22 बसें चलने की स्थिति में थीं, जिन्हें चलाकर गुरुग्राम डिपो पहुंचाया जाएगा। शनिवार शाम तक करीब 10 बसें गुरुग्राम भेजी जा चुकी थीं। शेष बसों को भी देर रात तक रवाना करने की योजना है, ताकि रात के समय जाम की समस्या से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि अन्य छह बसों को टो करके सोमवार तक गुरुग्राम पहुंचा दिया जाएगा। कुछ बसों में तकनीकी खराबी होने के कारण उन्हें चलाकर ले जाने में दिक्कत आ रही है। सोमवार तक बल्लभगढ़ सिटी बस डिपो पूरी तरह खाली कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कुमारसैन: तकनीकी खराबी से सड़क के बीच फंसी एचआरटीसी बस, लोगों की बढ़ेंगी मुश्किलें

17 Oct 2026

वीडियो: हल्द्वानी में बंगाली समाज की दुर्गा पूजा, षष्टी पूजा में महिलाओं ने की पूजन-अर्चना

17 Oct 2026

VIDEO: गांव मधुपुरा के पास सड़क किनारे खड़े टोला में पीछे से तेज रफ्तार मैक्स पिकअप की टक्कर

17 Oct 2026

VIDEO: नेहा बोरा की रिहाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे छात्र सभा के पदाधिकारी

17 Oct 2026

VIDEO: तेज रफ्तार कार की टक्कर से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत

17 Oct 2026
विज्ञापन

यमुनानगर में संदिग्ध पनीर से भरी पिकअप पकड़ी गई, चालक हिरासत में

17 Oct 2026

भिवानी में बारिश के बाद सुबह के मौसम में हल्की धूंध का आगाज

17 Oct 2026
विज्ञापन

Video: बाराबंकी के वेदम वर्ल्ड स्कूल में ‘डांडिया जलसा 2026’ का भव्य आयोजन

17 Oct 2026

Video: लोहिया विधि विश्वविद्यालय का पांचवां दीक्षांत समारोह शुरू, सीएम योगी और जस्टिस विक्रम नाथ पहुंचे

17 Oct 2026

बुलंदशहर: नगर पालिका के कूड़ा डाले जाने के विरोध में हंगामा, समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

17 Oct 2026

VIDEO: भूटान में स्वर्ण एवं रजत पदक जीत कर लौटे बेटे-बेटियों की तिलक लगाकर उतारी गई आरती, पहनाई फूल मालाएं।

17 Oct 2026

यूपी में बारिश का दौर थमा, अब दिन में बढ़ेगा पारा, रात में ठंड

17 Oct 2026

मेरठ जिला अस्पताल में टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली, लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने दिया पौष्टिक आहार का संदेश, बोले- समय पर इलाज से ठीक हो सकती है टीबी

17 Oct 2026

सुनील शर्मा बिट्टू बोले- बारल-लोहारडा में सीवरेज, पक्की सड़क, नालियों के लिए देंगे बजट

शाहजहांपुर: ओसीएफ रामलीला में सीता हरण का मंचन, भावुक हुए दर्शक; देखें वीडियो

17 Oct 2026

शाहजहांपुर: रेलवे कॉलोनी की बदहाली पर रेलकर्मियों ने किया प्रदर्शन; देखें वीडियो

17 Oct 2026

नैनीताल: 20 दिन से जारी आंदोलन के बीच कृष्णापुर में कैंडल मार्च, 'रोड नहीं तो वोट नहीं' की गूंज

17 Oct 2026

शामली: वृद्धा की हत्या से भड़का आक्रोश, शव गांव पहुंचते ही हंगामा, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जाम लगाने का प्रयास

17 Oct 2026

देवबंद: वाल्मीकि बस्ती में चाकू से गोदकर युवक की हत्या, मामूली कहासुनी में सुमित पर किए कई वार, आरोपी गिरफ्तार

17 Oct 2026

यूजीसी के विरोध में एमएलसी चुनाव के बहिष्कार का एलान, डॉ. अजय सोम घर-घर जाकर मतदाताओं को करेंगे जागरूक, सोशल मीडिया पर अभियान शुरू

17 Oct 2026

पटाखा विस्फोट का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, धमाके के बाद छाया धुएं का गुबार; VIDEO

17 Oct 2026

फरीदकोट में सरकारी फ्लेक्स बोर्ड फाड़ने के मामले में पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन की जिला अध्यक्ष समेत तीन नामजद

Video: लोहिया विधि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आज, तेजस्विनी कौशल और रूपल जायसवाल को मिलेगा गोल्ड मेडल

17 Oct 2026

बदायूं: बिरुआ बाड़ी मंदिर में दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ, पहले दिन हुई माता की चौकी

17 Oct 2026

कोटा में 25 यात्रियों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 8 लोगों की मौत की आशंका

17 Oct 2026

मंडी: तकनीकी शिक्षण संस्थानों में रखे जाएंगे शारीरिक और संगीत शिक्षक, एनसीसी भी होगी शुरू

17 Oct 2026

ऊना: सातवें नवरात्र पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, देखें वीडियो

17 Oct 2026

कानपुर के अशोक नगर में धूमधाम से शुरू हुआ 85वां दुर्गोत्सव, 'हाटिमा टिमटिम' बैंड ने बांधा समां

17 Oct 2026

राजस्थान के 11 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जैसलमेर में 41 डिग्री पहुंचेगा पारा

17 Oct 2026

MP में फिर बदला मौसम, अगले 4 दिन बारिश के आसार! रात में बढ़ने लगी ठंडक

17 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed