{"_id":"68b5b3595f6dd0c5070d74b3","slug":"video-bullies-pelted-stones-at-a-cement-shop-accused-of-occupying-the-shop-incident-captured-on-cctv-2025-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: सीमेंट की दुकान पर दबंगों ने किया पथराव, दुकान कब्ज़ाने का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सीमेंट की दुकान पर दबंगों ने किया पथराव, दुकान कब्ज़ाने का आरोप, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
मेरठ। सोशल मीडिया पर तीन वीडियो तेज़ी से वायरल हो रही हैं। ये वीडियो मुंडाली थाना क्षेत्र के मूरलीपुर फूल की बताई जा रही है, जिसमें कई दबंग युवक एक दुकान पर पथराव करते नज़र आ रहे हैं। ये दुकान सीमेंट की है। दरअसल भावनपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर कदीम के रहने वाले विजयपाल ने मुंडाली थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी मूरलीपुर फूल में सीमेंट की दुकान है, जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है। आरोप है कि जगवीर नाम का व्यक्ति दुकान को अपनी बताकर कब्ज़ा करने की कोशिश कर रहा है। आरोप है कि इसी के चलते जगवीर ने अपनी करीब दर्जनभर से ज़्यादा लोगों के साथ मिलकर सोमवार सुबह उनकी दुकान पर पथराव कर दिया। बताया की सभी दबंग अपने साथ धारदार हथियार और हथौड़े लेकर पहुंचे थे, जिन्होंने विजयपाल के साथ मारपीट भी की। हांलाकि इस पूरे मामले की तीन सीसीटीवी फुटेज भी पीड़ित ने पुलिस को सौंपी है, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं। पीड़ित विजयपाल का कहना है कि इससे पहले भी दबंग उनकी दुकान कब्ज़ाने की कोशिश और पथराव कर चुके हैं, जिससे उनको अपनी और अपने परिवार की जान का खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।