{"_id":"68b5603b55fe21941504346c","slug":"video-lkhanauu-ma-jaha-tha-mafaya-makhatara-ka-kabjaab-haga-aama-aathama-ka-aashayana-2025-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में जहां था माफिया मुख्तार का कब्जा...अब होगा आम आदमी का आशियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में जहां था माफिया मुख्तार का कब्जा...अब होगा आम आदमी का आशियाना
राजधानी लखनऊ की पॉश कॉलोनी डालीबाग में 72 फ्लैटों की योजना इसी महीने खुलने जा रही है। यह जमीन पहले माफिया मुख्तार अंसारी के कब्जे में थी, जिसे प्रशासन ने मुक्त कराकर प्राइम लोकेशन का हाउसिंग प्रोजेक्ट खड़ा किया है।
जी प्लस 3 (ग्राउंड प्लस थ्री) कैटेगरी के ये फ्लैट 360 वर्ग फीट क्षेत्रफल के हैं। इनकी कीमत नौ से साढ़े नौ लाख रुपये तय की गई है। आवंटन पंजीकरण के बाद लॉटरी के जरिये होगा। हैदर कैनाल बंधे पर 20 मीटर चौड़ी सड़क बनने के बाद इन फ्लैटों की लोकेशन और खास हो गई है।
यहां तक पहुंचने के लिए दो रास्ते होंगे। पहला मेन डालीबाग रोड से और दूसरा बंधा रोड से। 1090 चौराहे या डीजीपी ऑफिस की ओर से भी आसानी से आया जा सकेगा। वहीं, हैदर कैनाल पर एसटीपी बनने से गंदगी की समस्या भी खत्म हो चुकी है।
योजना ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए होगी। केवल वही लोग आवेदन कर पाएंगे, जिनकी सालाना आय तीन लाख रुपये तक होगी। शहर में पहले से कोई मकान भी न हो। इसके लिए शपथ पत्र भी देना होगा।
एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि इसी महीने पंजीकरण खोलने की तैयारी है। कोशिश है कि 15 दिन में इसे शुरू कर दिया जाए। यदि कोई अड़चन आई तो दशहरा या दीपावली तक योजना खोली जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।