Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Badminton competition in Hastinapur Government College, Dev, Aditya's team in boys category and Anshika Anushka's team in girls category came first
{"_id":"6944257cad70648387092c70","slug":"video-badminton-competition-in-hastinapur-government-college-dev-adityas-team-in-boys-category-and-anshika-anushkas-team-in-girls-category-came-first-2025-12-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: हस्तिनापुर राजकीय महाविद्यालय में बैंडमिंटन प्रतियोगिता, छात्र वर्ग में देव, आदित्य और छात्रा वर्ग में अंशिका अनुष्का की टीम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: हस्तिनापुर राजकीय महाविद्यालय में बैंडमिंटन प्रतियोगिता, छात्र वर्ग में देव, आदित्य और छात्रा वर्ग में अंशिका अनुष्का की टीम प्रथम
मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में स्वस्थ भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं के अलग-अलग समूह बनाकर प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। प्राचार्य डॉ विनीता राठी ने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता में छात्र और छात्रा वर्ग से आठ -आठ टीमों का चयन किया गया है। जिसमें छात्र और छात्राओं के अलग-अलग मैच कराए गए। दोनों वर्गों के ग्रुप मैच कराकर सैमीफाइनल में क्वालीफाई टीमों के मध्य मैच कराए गए, तत्पश्चात विजेता टीमों के मध्य फाइनल मैच कराए गए।छात्र विजेता टीम में प्रथम देव आदित्य और भविष्य व रिंकू और रितिक द्वितीय तथा यस और आशु भाटी तृतीय स्थान पर रहे। वहीं छात्रा वर्ग में अंशिका और अनुष्का प्रथम, प्रियांशी और आयुषी शर्मा की टीम द्वितीय, तमन्ना और विदुषी की टीम तृतीय स्थान पर रही। विजेता टीम को प्राचार्य प्रोफेसर विनीता राठी ने बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जीत-हार बड़ी चीज़ नहीं होती है, बड़ी बात है खेल भावना, अनुशासन और जुनून से खेलना। इस अवसर पर महाविद्यालय में डॉक्टर मोनू सिंह, वरिष्ठ लिपिक पुष्पेंद्र सिंह एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।