Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Anantanand Saraswati spoke in Katha organized by Shubham Karoti Foundation, 'Ignorance is root cause of suffering'
{"_id":"68839c59b00a88704c02cd77","slug":"video-anantanand-saraswati-spoke-in-katha-organized-by-shubham-karoti-foundation-ignorance-is-root-cause-of-suffering-2025-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: शुभम करोति फाउंडेशन द्वारा आयोजित कथा में बोले अनंतानंद सरस्वती 'अज्ञानता दुखों का मूल कारण'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: शुभम करोति फाउंडेशन द्वारा आयोजित कथा में बोले अनंतानंद सरस्वती 'अज्ञानता दुखों का मूल कारण'
मेरठ। आध्यात्मिक एवं सामाजिक संस्था शुभम करोति फाउंडेशन की ओर से आभा मानव मंदिर वृद्धाश्रम पंचवटी कॉलोनी के प्रांगण में दूसरे दिन भी कथा जारी रही। गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में रामचरित मानस ज्ञान यज्ञ सप्ताह के तहत यह आयोजन किया जा रहा है। इसमें कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती ने कहा कि अज्ञानता ही मानव के दुखों का मूल कारण है। उन्होंने बालकांड पर तात्विक प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि सती में भगवान शिव के प्रति प्रेम तो था पर संशय भी था। पार्वती जी श्रद्धा से परिपूर्ण, संशय रहित और जिज्ञासु प्रवृत्ति की प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि दुख का मूल कारण भीतर का अज्ञान और संशय है। मनुष्य संसार में सुख की प्राप्ति के लिए कर्म करता है। सच्चा सुख तभी मिलता है, जब कर्म श्रद्धा और ज्ञान के साथ किए जाएं। स्वामी जी ने कहा कि ईश्वर को परीक्षा का विषय नहीं बनाना चाहिए। साधक को अपने धर्म और कर्मों की परीक्षा लेनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।