Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
A cultural workshop was organized for children, and a Bhagavad Gita knowledge and mantra chanting competition was held.
{"_id":"696f9a14bbfad04aaa003bf3","slug":"video-a-cultural-workshop-was-organized-for-children-and-a-bhagavad-gita-knowledge-and-mantra-chanting-competition-was-held-2026-01-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: बच्चों के लिए संस्कारशाला का आयोजन, गीता ज्ञान और मंत्रोच्चार प्रतियोगिता हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बच्चों के लिए संस्कारशाला का आयोजन, गीता ज्ञान और मंत्रोच्चार प्रतियोगिता हुई
मेरठ। सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सोमवार को शीतला मंदिर, मलियाना में बच्चों के लिए संस्कारशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य वर्तमान समाज में नैतिक मूल्यों, अच्छे आचरण और सामाजिक समरसता की भावना को बढ़ावा देना है। संस्कारशाला के माध्यम से बच्चों को सही-गलत का ज्ञान दिया गया।संस्कारशाला में बच्चों को गीता ज्ञान और वेदों के मंत्रों का श्रवण कराया गया। साथ ही वैदिक संस्कारों की शिक्षा भी दी जाएगी। संस्था अध्यक्ष कल्पना पांडे और मलियाना अध्यक्ष दीपा भारद्वाज ने मंदिर परिसर में बच्चों के लिए हनुमान चालीसा और गायत्री मंत्र प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में जिन बच्चों ने मंत्रों का सबसे अच्छा उच्चारण किया और गायत्री मंत्र का हिंदी अनुवाद सुनाया, उन्हें पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में दीपांशु गोयल को प्रथम, वंशिका को द्वितीय और छवि, अविका व नक्श को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।