{"_id":"677aaf907dcab94dc00eede7","slug":"lk-fg-lkf-gf-meerut-news-c-14-1-mrt1051-750869-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एसपी जीआरपी ने किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो मेरठ। जीआरपी एसपी मुरादाबाद आशुतोष शुक्ला ने रविवार को मेरठ सिटी जीआरपी थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला रविवार दोपहर को अचानक मेरठ जीआरपी थाने पर पहुंचे। उन्होंने अभिलेखों व हवालात आदि का निरीक्षण किया। प्लेटफार्म ,सर्कुलेटिंग एरिया में पैदल भ्रमण किया। इंस्पेक्टर विनोद कुमार को गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए। --------------------- तमंचे समेत पकड़ा मेरठ। लिसाडी गेट पुलिस ने सुहैल पुत्र सलीम निवासी बुनकर नगर गली नंंबर पांच खेडा वाली मस्जिद थाना लिसाडी गेट को 25 फुटा शाहजहां कालोनी से तमंचे समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। ------------ 105 नशीली गोलियाें के साथ गिरफ्तार मेरठ। देहली गेट पुलिस ने टाउन हाल के पास चेकिंग के दौरान शाह आलम पुत्र वसीउद्दीन निवासी भुमिया का पुल सद्दीकनगर को 105 नशीली गोलियों के साथ पकड़ा है। उसके पास से बिक्री के 130 रुपये भी मिले। वह यहां पर नशीली गोली बेच रहा था। ----------
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।