फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jeevanjali in Meerut Today: Devi Chitralekha to Share Spiritual Messages at CCSU

जीवांजलि आज: मेरठ में सजेगी भक्ति की शाम, देवी चित्रलेखा के भजन और प्रवचनों से मिलेगा आध्यात्मिक संदेश

Fri, 30 Oct 2026 10:23 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 30 Oct 2026 10:23 AM IST
सार

अमर उजाला की ओर से मेरठ के CCSU सभागार में आज जीवांजलि आध्यात्मिक सत्र आयोजित होगा। कथावाचक देवी चित्रलेखा भजन और प्रवचनों के जरिए प्रेम, भक्ति और सकारात्मक सोच का संदेश देंगी।

विज्ञापन
Jeevanjali in Meerut Today: Devi Chitralekha to Share Spiritual Messages at CCSU

विस्तार

आध्यात्मिक विचारों की ऊर्जा और संस्कारों की सीख से शुक्रवार की शाम खास होने जा रही है। अमर उजाला की ओर से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार में जीवांजलि विचारों से बदलाव तक आध्यात्मिक सत्र का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रख्यात कथावाचक देवी चित्रलेखा भजनों और प्रवचनों के माध्यम से प्रेम, भक्ति, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का संदेश देंगी।

विज्ञापन


अमर उजाला और नीरज मित्तल पायल फर्नीचर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में निशुल्क प्रवेश मिलेगा। इसका उद्देश्य लोगों को आध्यात्मिक विचारों से जोड़ने के साथ ही सकारात्मक सोच, संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों के महत्व से परिचित कराना है। देवी चित्रलेखा प्रवचनों के माध्यम से लोगों को प्रेम, आत्मविश्वास, भक्ति और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

कम उम्र में शुरू हुआ आध्यात्मिक सफर
देवी चित्रलेखा का जन्म 19 जनवरी 1997 को हरियाणा के पलवल जिले के खंबी गांव में हुआ। महज चार वर्ष की उम्र में उन्होंने गिरधारी बाबा के मार्गदर्शन में गौड़ीय वैष्णव परंपरा की दीक्षा ली। सात वर्ष की उम्र में उन्होंने पहली बार सार्वजनिक रूप से प्रवचन दिया। इसके बाद से वह श्रीमद्भागवत कथा और आध्यात्मिक विचारों के माध्यम से लोगों तक भक्ति, संस्कार, पारिवारिक मूल्यों और सकारात्मक बदलाव का संदेश पहुंचा रही हैं।

ई-पास के लिए कराना होगा पंजीकरण : क्यूआर कोड और ई-पास के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होगी। ई-पास प्राप्त करने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड कर उसके इवेंट सेक्शन में जाकर पंजीकरण कराया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए 9650109595 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये बोले मुख्य आयोजक 
- काले भाई कुल्फी वाले के एमडी दिवाकर गोयल ने कहा कि हमारे संगठन से जुड़े लोग निरंतर समाज में जागरूकता लाने का प्रयास कर रहे हैं। युवा पीढ़ी को हम धर्म और अध्यात्म से जोड़ रहे हैं।
- भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश सिंघल ने कहा कि यह आयोजन श्रेष्ठ संस्कार दिलाने के साथ ही समाज को एकजुट करने वाला है। यह युवाओं को अध्यात्म से जोड़ने का एक प्रयास भी है।
- एडिको के एमडी वरुण अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन जीवन को सार्थक बनाने में सहायक हैं। इसलिए ऐसे कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों को शिरकत करनी चाहिए।-- इंश्योरेंश एडवाइजर अरविंद रस्तोगी ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज के सभी वर्ग को बेहतर जीवन जीने के लिए प्रेरणा देने वाला है। ऐसा आयोजन सराहनीय प्रयास है।
- स्पोटेक के एमडी गौरव ने कहा कि समाज को सशक्त और बेहतर बनाने के लिए श्रेष्ठ संस्कार और नैतिक मूल्यों की जरूरत होती है। ऐसे कार्यक्रम ही सभी को नैतिक मूल्य अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।
- नगर निगम के महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि यह आयोजन सामाजिक होने के साथ ही आध्यात्मिक भी है। इससे बड़े-बुजुर्गों, महिलाओं के साथ ही युवाओं को भी बेहतर जीवन की प्रेरणा मिलती है।

ये हैं सहयोगी...
पायल फर्नीचर, विवेक रिसॉर्ट बाफर, अमित गर्ग मूर्ति, मायरा फाउंडेशन, रामचंद्र सहाय आनंद स्वरूप, राधा गोविंद बैंक्वेट, मीरा ज्वैल हाउस, रायल 9 होटल, शारदा टीवीएस, ऋषभ एकेडमी, पराग, एपैक्स ग्रुप, अजंता पेट्रोल पंप, गोयल हैरिटेज, स्कोटैक, पैरा स्पोर्ट्स क्रीडा भारती, विद्या यूनिवर्सिटी, एडिगो, मुकेश सिंघल, अरविंद रस्तोगी और काले भाई कुल्फी वाले, सीसीएसयू, तान्या डांस एंड म्युजिकल स्कूल और नगर निगम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed