{"_id":"6a50f893ff18cc998d0641d3","slug":"video-vijay-rajbhar-urged-bjp-workers-start-gearing-up-for-2027-elections-right-away-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"विजय राजभर बोले- 2027 चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को अभी से जुटने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय राजभर बोले- 2027 चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को अभी से जुटने की अपील
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री और पूर्व विधायक विजय कुमार राजभर ने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विरोधी दलों की नीतियों को जनता के बीच उजागर कर उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से पराजित करना होगा।स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित रैन बसेरा सभागार में शुक्रवार को विजय कुमार राजभर का स्वागत समारोह और कार्यकर्ता बैठक हुई। मंडल अध्यक्ष नागेंद्र मद्धेशिया 'जीतू' की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने राजभर का स्वागत किया। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री विजय कुमार राजभर ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाए। विरोधी दलों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी जाए। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर कम से कम 10 डिजिटल योद्धा तैयार करने का आह्वान किया। ये डिजिटल योद्धा सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाएंगे। राजभर ने युवाओं से भाजपा के डिजिटल लर्निंग कार्यक्रम से जुड़ने और अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने की अपील की।इस दौरान प्रदेश मंत्री ने 12 जुलाई को पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधरोपण करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम एक पौधा लगाए और उसके संरक्षण का संकल्प ले। जिलामंत्री रविंद्र उपाध्याय और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरोज सिंह ने भी संगठन की मजबूती और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। इस अवसर पर कई अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।