फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi New Appeal on Foreign Travel, Overseas Weddings and Gold Purchases Amid 7.8% GDP Growth

जीडीपी: विदेश यात्रा, देश के बाहर शादी और सोने की खरीदारी; पीएम मोदी ने नई रील में देशवासियों से क्या कहा?

Tue, 01 Sep 2026 12:10 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 01 Sep 2026 12:10 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7.8 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ पर देशवासियों को बधाई देते हुए आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी पर जोर दिया। नई इंस्टाग्राम रील में उन्होंने विदेश यात्रा, विदेश में शादी और सोना खरीदने को लेकर क्या अपील की? आइए, जानते हैं...

विज्ञापन
PM Modi New Appeal on Foreign Travel, Overseas Weddings and Gold Purchases Amid 7.8% GDP Growth
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत आर्थिक विकास दर पर देशवासियों को बधाई देते हुए एक बार फिर आत्मनिर्भरता और स्वदेशी पर जोर दिया है। इंस्टाग्राम पर साझा की गई नई वीडियो रील में पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर युद्ध, संकट और सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। इसी दौरान उन्होंने लोगों से विदेश यात्रा, विदेश में शादी और सोने की खरीदारी को लेकर भी खास अपील की।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा कि 7.8 प्रतिशत की विकास दर देश की सामूहिक शक्ति, संकल्प और मेहनत का प्रतिबिंब है। उन्होंने देशवासियों से इस रफ्तार को बनाए रखने और भारत को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।

विज्ञापन

विदेश यात्रा और विदेश में शादी को लेकर पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने स्वदेशी और 'वोकल फॉर लोकल' को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि देशवासियों को 'मेड इन इंडिया' के मंत्र को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने विदेशों में घूमने-फिरने के लिए जाने और विदेश में शादी करने की प्रवृत्ति से बचने की भी बात कही। प्रधानमंत्री ने कहा कि जितना ज्यादा देश स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर जोर देगा, उतनी ही आर्थिक मजबूती बढ़ेगी। उन्होंने देशवासियों से विकास की इस गति को बनाए रखने के लिए अपने स्तर पर योगदान देने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन


सोना खरीदने पर पीएम मोदी ने क्या अपील की?

सोने की खरीदारी को लेकर भी प्रधानमंत्री ने लोगों से सोच-समझकर फैसला लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत न हो तो सोना खरीदने से बचना चाहिए। पीएम मोदी के मुताबिक, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने से देश की आर्थिक ताकत और मजबूत होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि देशवासियों की सामूहिक शक्ति भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जा रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि आजादी के 100 साल पूरे होने पर देश अपनी युवा पीढ़ी को विकसित भारत सौंपने में सफल होगा।

2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

पीएम मोदी ने कहा कि आज की मेहनत आने वाली पीढ़ी के सपनों को साकार करने का आधार बनेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर भारत अपनी युवा पीढ़ी को विकसित भारत सौंपेगा। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की कि वे अपनी मेहनत और संकल्प में कोई कमी न रखें। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सक्षम है।

10 मई को भी पीएम मोदी ने सोने और पेट्रोल-डीजल को लेकर की थी अपील

यह पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्थिक और वैश्विक परिस्थितियों के बीच लोगों से अपनी रोजमर्रा की आदतों में बदलाव की अपील की हो। इससे पहले 10 मई को एक रैली में उन्होंने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और सोने के आभूषणों की खरीदारी से बचने की अपील की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल के आयात से पूरा करता है। ऐसे में पेट्रोल और डीजल का गैर-जरूरी इस्तेमाल कम करने से देश की विदेशी मुद्रा बचाने में मदद मिल सकती है। उन्होंने लोगों से जरूरत के मुताबिक ही पेट्रोलियम उत्पादों का इस्तेमाल करने को कहा था।

एक साल तक सोने के गहने न खरीदने की अपील क्यों की थी?

10 मई के संबोधन में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से कम से कम एक साल तक सोने और सोने के नए आभूषण खरीदने से बचने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि घर में शादी या कोई बड़ा समारोह होने के बावजूद लोग इस अवधि में नए सोने के गहने न खरीदने का संकल्प ले सकते हैं।

पीएम मोदी ने देशहित में विदेशी मुद्रा बचाने को भी महत्वपूर्ण बताया था। उन्होंने पुराने समय का जिक्र करते हुए कहा था कि संकट के समय लोग देश के लिए अपना सोना तक देने को तैयार रहते थे। हालांकि, उन्होंने कहा था कि आज सरकार को लोगों के सोने के दान की जरूरत नहीं है, बल्कि खरीदारी को सीमित करना मददगार हो सकता है।

पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए क्या सुझाव दिए थे?

प्रधानमंत्री ने लोगों से पेट्रोल, डीजल और गैस का इस्तेमाल जरूरत के मुताबिक करने की अपील की थी। उन्होंने यात्रा के बजाय जहां संभव हो, ऑनलाइन बैठकों और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को प्राथमिकता देने की बात कही थी। उन्होंने खाने के तेल की खपत कम करने का सुझाव भी दिया था। पीएम मोदी का कहना था कि अगर हर परिवार अपने स्तर पर तेल की खपत थोड़ी कम करता है तो इससे आयात पर खर्च होने वाली विदेशी मुद्रा को बचाने में मदद मिल सकती है।

प्रधानमंत्री ने यह भी बताया था कि सरकार कच्चे तेल पर निर्भरता कम करने के लिए ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों पर काम कर रही है। उन्होंने सौर ऊर्जा, पेट्रोल में इथेनॉल के मिश्रण, पाइप के जरिए गैस की आपूर्ति और सीएनजी आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने का जिक्र किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed