{"_id":"6a95d82e69019f699807f399","slug":"villagers-opposed-the-measurement-of-newly-fallow-land-and-halted-the-work-mau-news-c-295-1-mau1002-151221-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: नवीन परती की पैमाइश का ग्रामीणों ने किया विरोध, काम रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: नवीन परती की पैमाइश का ग्रामीणों ने किया विरोध, काम रुकवाया
विज्ञापन
मुस्तफाबाद में राजस्व टीम द्वारा नवीन परती जमीन के नापी को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध।संवाद
फतहपुर मंडाव। मधुबन तहसील क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को नवीन परती भूमि की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम का ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। ग्रामीणों ने पैमाइश का काम रुकवा दिया।
उनका आरोप था कि गांव के मुसहर और अन्य भूमिहीन व बेघर परिवारों की अनदेखी कर दूसरे गांव के लोगों को नवीन परती भूमि आवंटित करने की तैयारी की जा रही है। विरोध को देखते हुए मौके पर रामपुर थाना की पुलिस बल भी तैनात रही।
मधुबन तहसील क्षेत्र के पदारथपुर में 132 केवी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए बिजली निगम की ओर से किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया है। तहसील प्रशासन ने अधिग्रहित भूमि के एवज में किसानों को मुआवजे के रूप में गांव में उपलब्ध छिटपुट नवीन परती और बंजर भूमि उनके नाम की है। हालांकि, कुछ किसान अभी भी इससे वंचित हैं। इन्हें नवीन परती भूमि उपलब्ध कराने के लिए सोमवार को तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम मुस्तफाबाद पहुंची थी।
विज्ञापन
अभिलेखों के सत्यापन के लिए टीम ने भूमि का सीमांकन शुरू किया। इसकी जानकारी मिलते ही मुस्तफाबाद निवासी राजकुमार, मुसहर समाज के लोग और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पैमाइश का विरोध करने लगे।