फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Congress workers staged a protest against the FIR lodged against Rahul Gandhi.

Mau News: राहुल गांधी पर प्राथमिकी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 01 Sep 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Congress workers staged a protest against the FIR lodged against Rahul Gandhi.
नगर ​स्थित रोडवेज के सामने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत- स्वयं
मऊ। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के रैली स्थल का कथित रूप से शुद्धिकरण कराए जाने और इसके खिलाफ आवाज उठाने पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा सोमवार शाम फूट पड़ा।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी मऊ के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मऊ रोडवेज पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा का पुतला फूंकने के साथ सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि दलित और वंचित समाज से आने वाले कांग्रेस अध्यक्ष के रैली स्थल का शुद्धिकरण कराया जाना भाजपा की छुआछूत और सामाजिक भेदभाव वाली मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी ने इस गंभीर मुद्दे को देश के सामने रखा तो उन पर कार्रवाई करने के बजाय उल्टा उन्हीं के खिलाफ मुकदमे का सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुकदमे और एफआईआर कराकर राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज को नहीं दबाया जा सकता। यह लड़ाई केवल राहुल गांधी की नहीं, बल्कि संविधान, सामाजिक न्याय और देश के हर नागरिक के सम्मान की है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान उदय प्रताप राय, रामजपित पांडेय, सलमान जमशेद, रमेश यादव, मनोज गिहार, फ़हद क़ादिर, हफीजुर्रहमान, सावंत सिंह, महक पांडेय, रमन पांडेय, संजय चौहान, अजय कुमार पांडेय और सरोज पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed