फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Uproar over drain construction; protesters set out to lay siege to the Nagar Panchayat office.

Mau News: नाला निर्माण पर हंगामा, नगर पंचायत कार्यालय घेरने निकले प्रदर्शनकारी

Tue, 01 Sep 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Uproar over drain construction; protesters set out to lay siege to the Nagar Panchayat office.
कुर्थीजाफरपुर के वार्ड न 5 में नाली निर्माण में अनियमितता को लेकर नगर पंचायत कार्यालय का घेराव
कोपागंज। नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर के वार्ड नंबर पांच में नाला निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए सोमवार को लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर पंचायत कार्यालय का बिना अनुमति घेराव करने और जुलूस निकालने की कोशिश की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जुलूस को रोक दिया और एआईएमआईएम नेता मुनौवर राणा समेत प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया।
विज्ञापन

काफी देर तक प्रदर्शनकारियों से बातचीत के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने नाले को तोड़कर नीचे करने का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हो सका।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नाला निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं बनाया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मामले को लेकर नगर पंचायत प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक चली बातचीत के बाद नाले को तोड़कर नीचे करने का आश्वासन दिया। इस पर प्रदर्शनकारी शांत हुए और मामला समाप्त हुआ।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों के अनुसार, वार्ड नंबर पांच के मोहल्लेवासियों ने 23 अगस्त को भी नाला निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था।
उस समय भी लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और नाले की ऊंचाई को लेकर आपत्ति जताई थी।
प्रदर्शन करने वालों में अफजल निसार, अफरोज आलम, मोहम्मद शोएब, मुस्तकीम अहमद, मौलाना अंसार, शोएब अख्तर, मुस्ताक, असलम, शफीक अहमद, अब्दुल रहमान, मोहम्मद हकीम, निसार अहमद, खुर्शीद अहमद, सादिक, अबूजर, मंसूर, जमाल और मंजूर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed