{"_id":"6a9555b21fadf817960bdbfa","slug":"video-seven-year-old-girl-complains-to-dm-about-dilapidated-road-in-mau-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"मऊ में बदहाल सड़क को लेकर सात साल की बच्ची ने डीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में बदहाल सड़क को लेकर सात साल की बच्ची ने डीएम से की शिकायत
मऊ में विकास का दावा करने वाली नगर पालिका के विकास की पोल उस समय खुल गई। जब सात वर्ष की समरा नाज जो कि बदहाल सड़क की समस्या को लेकर सोमवार को डीएम आनंद वर्धन से इस संबंध में शिकायत की। पहली कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची ने जिलाधिकारी से खराब सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर मासूम बच्ची की फरियाद को लेकर डीएम ने बेहद गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में सुधार का निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिया। शिकायतकर्ता समरा नाज़ ने बताया कि स्कूल जाते समय रास्ता बेहद खराब होने के कारण उसे आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। खराब सड़क के चलते कई बार उसे चोट भी लग जाती है। वहीं, रास्ते की स्थिति के कारण उसकी स्कूल ड्रेस भी गंदी हो जाती है, जिसके चलते उसे स्कूल में डांट सुननी पड़ती है। छात्रा ने डीएम आनंद वर्धन के सवाल पर बताया कि वह ऑटो से स्कूल जाती है, लेकिन सड़क खराब होने के कारण रास्ते में काफी परेशानी होती है। बच्ची ने डीएम से जल्द से जल्द सड़क ठीक कराने की अपील की।छात्रा की शिकायत को डीएम ने बेहद गंभीरता से सुनी। उन्होंने समरा नाज से उसकी समस्या के बारे में जानकारी ली और तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिलाया। डीएम ने कहा कि बच्ची की शिकायत के आधार पर सड़क की स्थिति की जांच कराई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।