{"_id":"6b0c030465c1c1aaa80b4980","slug":"video-mau-district-magistrate-inspected-a-primary-school-and-personally-fed-the-children-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीएम ने प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों को अपने हाथों से खिलाया भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों को अपने हाथों से खिलाया भोजन
मऊ में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय कोपागंज पहुंचकर शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान वह सीधे बच्चों के बीच पहुंचे और उन्हें अपने हाथों से भोजन खिलाया। उन्होंने बच्चों से मिड-डे मील की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीएम ने विद्यालय के रसोईघर, भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रसोईघर में विशेष रूप से स्वच्छता बनाए रखने और भोजन तैयार करते समय निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शासन द्वारा परिषदीय विद्यालयों के लिए निर्धारित मिड-डे मील के मेन्यू के अनुसार ही प्रतिदिन विद्यार्थियों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने को कहा। डीएम ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने, नियमित शिक्षण कार्य सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा, स्वच्छ वातावरण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।