{"_id":"6b0b20688a6fffa75c061954","slug":"road-safety-fortnight-most-challans-for-driving-in-the-wrong-direction-mau-news-c-295-1-mau1001-155840-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा पखवाड़ा : गलत दिशा में चलने पर सबसे अधिक चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा : गलत दिशा में चलने पर सबसे अधिक चालान
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा पखवाड़े के 13 दिन बीतने के बाद भी वाहन चालकों की लापरवाही पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शनिवार को परिवहन विभाग की कार्रवाई में सबसे अधिक आठ वाहन गलत दिशा (रांग साइड) में चलते मिले।
वहीं, प्रदूषण मानकों के उल्लंघन में तीन और परमिट संबंधी अनियमितता में दो वाहनों का चालान किया गया। विभाग ने पांच से अधिक प्रदूषण जांच केंद्रों का भी निरीक्षण किया।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुहेल अहमद के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान जांच केंद्रों की मशीनों, प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया और अभिलेखों की जांच की गई। अधिकारियों ने यह भी देखा कि केंद्रों पर वाहनों की प्रदूषण जांच निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की जा रही है या नहीं। सुहेल अहमद ने बताया कि रांग साइड चलना सड़क हादसों का बड़ा कारण बन सकता है। कुछ वाहन चालक थोड़ी दूरी बचाने के लिए गलत दिशा में वाहन चलाते हैं। इस संबंध में अब तक 40 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कई वाहन चालक वैध प्रदूषण प्रमाणपत्र के बिना वाहन चला रहे हैं। कुछ पुराने प्रमाणपत्र की वैधता समाप्त होने के बाद भी उनका इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में प्रदूषण जांच केंद्रों की कार्यप्रणाली की भी पड़ताल की जा रही है, ताकि जांच के नाम पर केवल प्रमाणपत्र जारी करने की अनियमितता पर रोक लगाई जा सके। कार्रवाई में प्रवर्तन पर्यवेक्षक जन्मेजय यादव और प्रवर्तन सिपाही दुर्गविजय यादव व अनूप कुमार शामिल रहे।