{"_id":"696b6a36a999994b7402b0d4","slug":"video-first-shift-of-exam-concluded-successfully-officials-appeared-prepared-for-second-shift-2026-01-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"पहली पारी की परीक्षा सकुशल संपन्न, दूसरी पाली के लिए मुस्तैद दिखे अधिकारी; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली पारी की परीक्षा सकुशल संपन्न, दूसरी पाली के लिए मुस्तैद दिखे अधिकारी; VIDEO
लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश की तरफ से आयोजित होने वाली सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी की प्रारंभिक परीक्षा शनिवार को शुरु हुई। प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती रही। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में एआई तकनीक से आयोग के कंट्रोल रूम की मदद से हर अभ्यर्थी पर नजर रखी गई।
परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए नौ परीक्षा केंद्र बने थे। दो पाली की परीक्षा में 8064 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों की तलाशी के लिए मुख्य गेट पर ही दो महिला, तीन पुरुष कांस्टेबल तैनात थेे, इसके अलावा एक सीनियर इंस्पेक्टर रैंक का पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे।
उप्र लोेक सेवा आयोग की तरफ से सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक (एलटी ग्रेड) प्रारंभिक परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा शनिवार को दो पालियों में की गई। पहली पाली सुबह 9 बजे से सुबह 11 बजे और दूसरी पाली दोपहर बाद तीन बजे से शाम पांच बजे तक रही।
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई थी। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों और शिक्षा विभाग के अधिकारी चक्रमण कर परीक्षा पर नजर रखें थे। सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंचाए गए। इस बाबत जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक सीपी श्रीवास्तव का कहना है कि परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।