{"_id":"6a71f80c86018e3070030b7f","slug":"video-asp-inspected-police-line-parade-in-mau-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"मऊ में एएसपी ने पुलिस लाइन परेड का किया निरीक्षण ;VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में एएसपी ने पुलिस लाइन परेड का किया निरीक्षण ;VIDEO
सुभाष गुप्ता
Updated Tue, 04 Aug 2026 08:02 PM IST
Link Copied
मऊ में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया।निरीक्षण के बाद, उन्होंने शारीरिक और मानसिक फिटनेस के लिए जवानों से दौड़ लगवाई। अनूप कुमार ने यूपी-112 और थानों से आए वाहनों की गहनता से जांच की। उन्होंने पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों से दंगा नियंत्रण और सुरक्षा उपकरणों की जानकारी ली। इन उपकरणों की भी जांच की गई। इसके बाद, उन्होंने क्वॉर्टर गार्ड, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस और पुलिस बैरक का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन परिसर का भी जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।