{"_id":"6a57ab077343142bcb086b97","slug":"video-11-council-members-in-madhuban-receive-death-threats-on-social-media-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"मधुबन में 11 सभासदों को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुबन में 11 सभासदों को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी;video
मऊ नगर पंचायत मधुबन के 11 सभासदों ने सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी और गाली-गलौज के आरोप में थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बुधवार को सभासदों ने मधुबन थाने में प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता को एक संयुक्त प्रार्थना पत्र सौंपा।शिकायती पत्र के अनुसार, 14 जुलाई 2026 की सुबह प्रशांत मल्ल उर्फ गणेश मल्ल ने फेसबुक पर एक कॉल रिकॉर्डिंग सार्वजनिक की। आरोप है कि इसमें एक सभासद को जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही, सभी सभासदों के लिए आपत्तिजनक गालियों का प्रयोग किया गया।सभासदों ने कहा कि इस कृत्य से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को धक्का लगा है, और वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता ने शिकायत मिलने के बाद जांच की जाने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।