फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bike crashes into electric pole at blind curve two brothers killed in mau

दर्दनाक हादसा: मऊ में बिजली के खंभे से टकराने से दो फुफेरे भाइयों की मौत, नौ घंटे बाद खाई में मिले दोनों के शव

Mon, 07 Sep 2026 12:34 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2026 12:34 PM IST
सार

मऊ जिले में अंधे मोड़ बिजली के खंभे से बाइक टकराई, हादसे में दो फुफेरे भाइयों की मौत हो गई। रातभर घरवाले उन्हें तलाशते रहे। नौ घंटे बाद खाई में दोनों के शव मिले। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Bike crashes into electric pole at blind curve two brothers killed in mau
घटना के बाद ग्रामीणों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के बरलाई-धवरियासाथ मार्ग पर पुल के पास स्थित पूराघाट के पास अंधे मोड़ एक बार फिर दो परिवारों के लिए मातम का कारण बन गया। शनिवार की रात आठ बजे बिजली के खंभे से बाइक टकराने से आकाश (24) और उनके बुआ के बेटे निकेश (26) की मौत हो गई। रात भर परिजनों दोनों की तलाश में थे। रविवार की सुबह पांच बजे शव 15 फीट नीचे खाई में मिली। कुछ दूरी पर बाइक भी पलटी थी। परिजनों और ग्रामीणों ने खंभा हटाने सहित कई मांगों को लेकर करीब चार घंटे तक सड़क जाम कर दिया। अधिकारियों के आश्वासन और पेडो़ं की कटाई होने के बाद सुबह 9:30 बजे जाम समाप्त हुआ।

विज्ञापन


कुर्थीजाफरपुर पारा निवासी रामआशीष ने बताया कि उनके इकलौते बेटे आकाश और दोहरीघाट थाना के गोठा निवासी बहन का बेटा निकेश शनिवार की रात सात बजे बाजार से सामान घर देकर बाइक से कहीं चले गए। रात नौ बजे तक घर नहीं लौटे तो उन्होंने दोनों को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। आसपास खोजबीन के दौरान कुछ लोगों ने बताया कि पूराघाट पुल से पहले कोई दुर्घटना हुई है। अंधेरा होने से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।  
विज्ञापन


रात 12 बजे उन्होंने डायल 112 पर फोन किया और कुर्थीजाफरपुर पुलिस चौकी पर पहुंचकर दोनों के लापता होने की सूचना दी। चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने रात होने का हवाला दिया और सुबह आठ बजे तलाश शुरू करने की बात कहकर लौटा दिया। परिजन रातभर दोनों को फोन लगाते रहे, लेकिन दोनों का पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bike crashes into electric pole at blind curve two brothers killed in mau
कोपागंज थाना के कुर्थीजाफरपुर में बिजली के पोल से टकराकर दो युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला
रविवार की सुबह टहलने निकले लोगों ने सड़क किनारे खाई में फोन बजने की आवाज सुनी तो टार्च जलाकर देखा। नीचे क्षतिग्रस्त अवस्था में बाइक पड़ी थी। कुछ देर बाद वहां भीड़ इकट्ठा हो गई और परिजन भी पहुंचे। नीचे झाड़ियों में आकाश और निकेश का शव पड़ा था। 

आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क चौड़ीकरण, पेड़ काटने और खंभा शिफ्ट करने की मांग के लिए बीच सड़क पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायत की ओर से मजदूरों को बुलाकर इलेक्ट्रानिक ब्लेड से सड़क किनारे 10 पेड़ों को कटवाया गया। तब जाकर परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के दिया और जाम समाप्त कर सभी अपने अपने घर चले गए।

चार थानों की पुलिस और पीएसी ने संभाली स्थिति
लापता युवकों का शव मिलने और जाम लगने की सूचना मिलने पर पहले कुर्थीजाफरपुर चौकी से पुलिसकर्मी पहुंचे, लेकिन लोगों का आक्रोश देख उन्होंने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। स्थिति नाजुक देख दक्षिण टोला, कोपागंज थाना, सरायलखंसी थाना, मऊ कोतवाली की पुलिस और पीएसी तैनात की गयी। घोसी सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी और तहसीलदार सदर ने पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता शुरू की लेकिन वो मानने को तैयार नहीं थे। सीओ और तहसीलदार ने उन्हें भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उच्चाधिकारियों से बातचीत कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

आकाश के पिता और सड़क जाम कर रही घर की महिलाओं ने बताया कि समय रहते ठीक तरह से खोजबीन हुई रहती तो बेहतर इलाज से दोनों की जान बचाई जा सकती थी। बताया कि फोन करने पर दोनों के मोबाइल पर लगातार घंटी बज रही थी। जिस समय चौकी पर शिकायत लेकर गए, पुलिस ने सही तरीके से मदद नहीं की। यदि पुलिस ने दोनों का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर ट्रैक किया होता तो लोकेशन का पता लगाकर उन तक वो पहुंच जाते और समय रहते अस्पताल पहुंचा देते।

कुर्थीजाफरपुर चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि रात करीब दो बजे परिजन युवकों के लापता होने की सूचना लेकर उनके पास पहुंचे थे। करीब दो घंटे तक उनके साथ खोजबीन की गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान सुबह जारी करने को कहा गया। अधिक रात होने के कारण फोन नंबर सर्विलांस पर नहीं लग पाया।

परिजनों की मांग पर मजदूरों को बुलाकर सड़क किनारे से पेड़ों को कटवा दिया गया और झाड़ियां कटवाई गईं। अन्य मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है। खंभा शिफ्ट कराने की मांग को बिजली निगम के अधिशासी अभियंता से बता दिया गया है। चाचा सुनील कुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। -सत्येंद्र भूषण तिवारी,- सीओ, घोसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed