फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A pledge to fight for the honor and safety of traders, from the streets to the legislature.

Mau News: व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष का संकल्प

Mon, 07 Sep 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
A pledge to fight for the honor and safety of traders, from the streets to the legislature.
नगर के कम्युनिटी हाल में आयोजित समाजवादी व्यापार सभा का पीडीए व्यापारी सम्मेलन में शामिल पदाधिक
मऊ। समाजवादी व्यापार सभा की ओर से रविवार को नगरपालिका सामुदायिक भवन में आजमगढ़ मंडल स्तरीय व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मऊ, आजमगढ़ और बलिया समेत मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में व्यापारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक मजबूती से संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल रहे। उन्होंने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन वर्तमान समय में व्यापारी वर्ग महंगाई, घटती क्रय शक्ति, ऑनलाइन व्यापार से बढ़ती प्रतिस्पर्धा और जीएसटी की जटिलताओं जैसी अनेक समस्याओं से जूझ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों द्वारा की जाने वाली अनावश्यक जांच-पड़ताल और व्यापारियों की सुरक्षा के मुद्दे को भी गंभीर बताया। जायसवाल ने कहा कि छोटे व्यापारियों को भयमुक्त और सुरक्षित व्यापारिक वातावरण मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी व्यापार सभा व्यापारियों की समस्याओं और उनकी आवाज को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप जायसवाल ने पीडीए विचारधारा के तहत सभी वर्गों के व्यापारियों को एकजुट होने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि एवं प्रदेश सचिव अजय चौरसिया ने कहा कि समाजवादी व्यापार सभा प्रत्येक जिले में व्यापारियों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए संघर्ष कर रही है। व्यापारी समाज को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर व्यापारिक वातावरण उपलब्ध कराना संगठन की प्राथमिकता है।सम्मेलन में सांसद राजीव राय, उमेश सर्राफ, संदीप रजत सेठ, बनारसी वर्मा, मनीष साहू, हिमांशु गुप्ता, हरिद्वार राय, मुकेश मद्धेशिया, विकास मद्धेशिया, लालबिहारी गुप्ता, कालिंदी, पवन मद्धेशिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed