{"_id":"6a984c7f8e5205cb1b064355","slug":"video-tej-pratap-yadav-arrived-in-barsana-immersed-in-devotion-to-krishna-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कृष्ण भक्ति में लीन तेज प्रताप यादव पहुंचे बरसाना, गोमाता की आरती कर रमेश बाबा से लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कृष्ण भक्ति में लीन तेज प्रताप यादव पहुंचे बरसाना, गोमाता की आरती कर रमेश बाबा से लिया आशीर्वाद
जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव इन दिनों ब्रज में कृष्ण भक्ति में लीन हैं। बुधवार को वह बरसाना पहुंचे। यहां माताजी गोशाला में गोमाता की आरती की। इसके बाद रस मंडप में पद्मश्री रमेश बाबा के कीर्तन में शामिल होकर उनका आशीर्वाद लिया। तेज प्रताप यादव का मथुरा-वृंदावन और श्रीकृष्ण भक्ति से जुड़ाव पहले से रहा है। वह समय-समय पर ब्रज के धार्मिक स्थलों पर पहुंचते रहे हैं। आध्यात्मिक अंदाज और भक्ति से जुड़े उनके वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आते रहे हैं। बरसाना पहुंचने के बाद तेज प्रताप ने माताजी गोशाला में गोमाता की आरती की। इसके बाद रस मंडप पहुंचे, जहां पद्मश्री रमेश बाबा के कीर्तन में शामिल हुए। उन्होंने रमेश बाबा से आशीर्वाद लिया और कुछ समय तक कीर्तन में मौजूद रहे। चार सितंबर को जन्माष्टमी का पर्व भी तेज प्रताप यादव ब्रजधाम में ही मनाएंगे। इन दिनों वह राजनीतिक गतिविधियों से दूर ब्रज के धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर कृष्ण भक्ति में समय बिता रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।