{"_id":"6a978265c3528947c90aac2e","slug":"banke-bihari-temple-mangala-aarti-at-1-45-am-on-janmashtami-only-600-devotees-to-get-entry-2026-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांकेबिहारी मंदिर: जन्माष्टमी की रात 1:45 बजे मंगला आरती, 600 भक्तों की एंट्री; ऐसे होंगे ठाकुर जी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांकेबिहारी मंदिर: जन्माष्टमी की रात 1:45 बजे मंगला आरती, 600 भक्तों की एंट्री; ऐसे होंगे ठाकुर जी के दर्शन
Wed, 02 Sep 2026 07:26 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 02 Sep 2026 07:26 AM IST
सार
जन्माष्टमी की मध्यरात्रि के बाद 4-5 सितंबर की रात 1:45 बजे बांकेबिहारी मंदिर में विशेष मंगला आरती होगी, जिसमें सिर्फ 600 श्रद्धालुओं को पास के जरिए प्रवेश मिलेगा। आरती के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए पूरी रात दर्शन खुले रहेंगे और सुबह करीब 5:30 बजे मंदिर के पट बंद होंगे।
विज्ञापन
बांकेबिहारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में कान्हा के जन्म के बाद होने वाली मंगला आरती को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। चार और पांच सितंबर की मध्यरात्रि रात 1:45 बजे मंगला आरती होगी। इस विशेष आरती के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालुओं के वृंदावन पहुंचने की उम्मीद है। इस बार भी मंदिर में केवल 600 श्रद्धालुओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए हाई पावर कमेटी की ओर से पास जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
मंगला आरती संपन्न होने के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में दर्शन खोल दिए जाएंगे। ठाकुर बांकेबिहारी जी पूरी रात भक्तों को दर्शन देंगे। सुबह करीब 5:30 बजे मंदिर के पट बंद किए जाएंगे। इसके बाद नियमित समय-सारिणी के अनुसार मंदिर में दर्शन होंगे। जन्माष्टमी के कारण इस दौरान वृंदावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में सेवायतों ने पिछली मंगला आरती के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया। सेवायतों ने बताया कि पिछली बार मंदिर के अंदर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी दिखाई दे रहे थे। इस कारण आरती के दौरान पुलिसकर्मियों की मौजूदगी भीt चर्चा का विषय बनी थी।
इस पर हाई पावर कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि इस बार व्यवस्था में कुछ बदलाव किया जाएगा। मंदिर के अंदर पुलिसकर्मियों और सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी गार्ड की संख्या सीमित रखी जाएगी। जरूरत के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए मंदिर परिसर में विशेष निगरानी की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री के आगमन पर मंदिर की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। इस दौरान कमेटी के सदस्य सेवानिवृत्त जिला जज मुकेश मिश्रा, सेवायत हिमांशु गोस्वामी, रजत गोस्वामी, शैलेंद्र गोस्वामी, शैंकी गोस्वामी और मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
सेवायत और यजमान भी पास से कर सकेंगे प्रवेश
मंगला आरती की व्यवस्था को लेकर हुई हाईपावर्ड कमेटी की बैठक में प्रवेश व्यवस्था पर विशेष चर्चा हुई। तय किया गया कि मंगला आरती में शामिल होने वालों को कमेटी की ओर से पास जारी किए जाएंगे। इसमें मंदिर के सेवायतों के साथ उनके यजमान भी शामिल होंगे। बिना पास के किसी को भी मंगला आरती के दौरान मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा मंगला आरती की कवरेज के लिए मंदिर पहुंचने वाले मीडिया कर्मियों के लिए भी पास व्यवस्था लागू रहेगी।
मंगला आरती की व्यवस्था को लेकर हुई हाईपावर्ड कमेटी की बैठक में प्रवेश व्यवस्था पर विशेष चर्चा हुई। तय किया गया कि मंगला आरती में शामिल होने वालों को कमेटी की ओर से पास जारी किए जाएंगे। इसमें मंदिर के सेवायतों के साथ उनके यजमान भी शामिल होंगे। बिना पास के किसी को भी मंगला आरती के दौरान मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा मंगला आरती की कवरेज के लिए मंदिर पहुंचने वाले मीडिया कर्मियों के लिए भी पास व्यवस्था लागू रहेगी।