चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि उनका हक उन्हें हर हाल में मिलना चाहिए। महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा कमेटी के किसान नेता मंजीत सिंह धनेर सहित अन्य किसानों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि किसानों ने एकजुटता दिखाते हुए मांगों को जल्द पूरा करने की आवाज बुलंद की।
सुबह से ही पंजाब के अलग-अलग जिलों से किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों से चंडीगढ़ -मोहाली बॉर्डर की तरफ पहुंचना शुरू हो गए थे। किसानों के पहुंचने के कारण क्षेत्र में काफी चहल-पहल रही। महापंचायत के दौरान किसान नेताओं ने कहा कि लंबे समय से किसानों की मांगों को लेकर सरकार से बातचीत की जा रही है, लेकिन अभी तक ठोस समाधान नहीं निकला है। किसानों का कहना था कि बार-बार आश्वासन देने के बजाय सरकार को उनकी मांगों पर फैसला लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके हितों की अनदेखी नहीं की जा सकती। महापंचायत में किसानों ने कहा कि वे अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष कर रहे हैं और जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।