{"_id":"6abb872778a204820f003339","slug":"video-students-protest-at-bsa-college-over-basic-facilities-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बीएसए कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं पर प्रदर्शन, छात्रों ने प्रशासन को गिनाईं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बीएसए कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं पर प्रदर्शन, छात्रों ने प्रशासन को गिनाईं समस्याएं
मथुरा। बीएसए कॉलेज में छात्र-छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष हर्ष चौरसिया के नेतृत्व में दर्जनों छात्र-छात्राओं ने प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
ज्ञापन में एनएसयूआई ने कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में पर्याप्त और स्वच्छ वॉशरूम की व्यवस्था नहीं है। संगठन ने प्रत्येक फैकल्टी में बने वॉशरूम की नियमित साफ-सफाई और उचित रखरखाव सुनिश्चित कराने की मांग की।
इसके साथ ही छात्राओं की सुविधा के लिए कॉलेज परिसर में गर्ल्स कॉमन रूम की व्यवस्था कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। एनएसयूआई पदाधिकारियों ने कहा कि छात्राओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कॉमन रूम की व्यवस्था जरूरी है।
ज्ञापन में महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ और ताजा पेयजल उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। इसके लिए वाटर कूलर और आरओ प्लांट की नियमित सफाई व रखरखाव सुनिश्चित कराने को कहा गया। संगठन ने चेतावनी दी कि विद्यार्थियों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।